फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amit Shah and Kesav Maurya reached Gorakhpur

असंतुष्टों को साधने की कोशिश में जुटे केशव व शाह 

Sat, 18 Feb 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखुपर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखुपर। Updated Sat, 18 Feb 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah and Kesav Maurya reached Gorakhpur
गोरखपुर मंदिर पहुंचे अमित शाह, केशव मौर्य, आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर-बस्ती मंडल के कई विधानसभा सीटों पर टिकट बंटवारों के बाद उपजे असंतोष के बाद बागी हुए पार्टी नेताओं को साधने की आखिरी कोशिश भाजपा में शुरू हो गई है। शुक्रवार की रात में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कुछ असंतुष्ट नेताओं से बातचीत भी की और उन्हें भविष्य में बेहतरी का भरोसा देकर मनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


रात में ही पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ अमित शाह गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए। पार्टी सूत्रों की माने तो नेताओं की बगावत, आगे की चुनावी रणनीति आदि बिंदुओं पर महंत आदित्यनाथ से चर्चा की। कुछ नेताओं को भविष्य में संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की भी बात चली है। सहजनवां में भाजपा ने महंत आदित्यनाथ के करीबी शीतल पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। इसी सीट से पिछली दफा भाजपा से चुनाव लड़ चुके अश्विनी त्रिपाठी ने बागी होकर नामांकन दाखिल कर दिया। अश्विनी को मनाने के लिए महंत ने भी उनसे बातचीत की है। महंत के प्रभाव से ही पिपराइच से नाराज चल रहे राधेश्याम सिंह के विरोध के सुर धीमे पड़ गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, देवरिया में पार्टी प्रत्याशी जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा का विरोध पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्र ने शुरू कर दिया। पिछले दिनों दोनों के परिवारवालों और समर्थकों में मारपीट भी हुई थी। यहां भी पार्टी नेता हस्तक्षेप करने में जुट गए हैं। इसके अलावा कुछ और विधानसभा सीटों को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं, बागी हुए हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के नरम हुए तेवर को भी इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की माने तो एक होटल में दोनों नेताओं की मौजूदगी में कुछ बागी नेताओं से बातचीत भी हुई। माना जा रहा है कि जल्द ही नाराज कुछ नेता अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

अवेद्यनाथ की समाधि पर चढ़ाए पुष्प

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन करने के बाद अवेद्यनाथ की समाधि पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बस्ती मंडल में चुनावी दौरे के बाद शुक्रवार शाम को गोरखपुर पहुंचे। उधर, ओम माथुर और केशव प्रसाद मौर्या भी पहुंच गए। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में अनुसूचित वर्ग के मंडल के विशेष लोगों के साथ अमित शाह और केशव प्रसाद मौर्या, आदित्यनाथ की उपस्थित में बैठक की। वहीं ओम माथुर ने अवंतिका होटल में मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी नेता गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सभी ने गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पुष्प चढ़ाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पूजा अर्चना के बाद एक कक्ष में सभी नेताओं ने थोड़ी देर तक बैठक की। उसके बाद वहीं पर सभी ने भोजन किया। करीब एक घंटे तक वहां रहने के बाद सभी लोग होटल चले आए।

अमित शाह ने की अनुसूचित वर्ग के लोगों के साथ बैठक

शुक्रवार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की एक बैठक दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित की गई। इस बैठक में अनुसूचित वर्ग के उन लोगों को आमंत्रित किया गया था जो सपा सरकार में उत्पीड़ित किए गए थे। इनकी लड़ाई महंत आदित्यनाथ ने लड़ी थी। उनसे अमित शाह ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से उन लोगों के साथ खड़ी है। उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। उनके उत्थान और विकास के लिए भाजपा पूरी ताकत लगा देगी। सरकार बनाने में वह सहयोग करें।


शाम पांच बजे दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में र्हुई थी। जिनका नाम था उन्हीं को हाल में प्रवेश दिया गया। गेट से लेकर अंदर हाल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अंदर जाने से पहले मोबाइल बाहर ही रखवा लिए गए। बैठक में  मंडल से 151 लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। इस बैठक में देवरिया से 30, कुशीनगर से 32, महराजगंज से 30 तथा गोरखपुर महानगर से 29 एवं बाकी जिले के लोगों को बुलाया गया था। इनमें सभी अनुसूचित जाति के लोग थे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। अनुसूचित जाति के लिए जितना कार्य पार्टी ने किया है कोई नहीं किया। हमारे वहां किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है। आप सभी मिलकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करें। सरकार बनेगी तो उनकी बेहतरी के लिए कार्य होगा। भाजपा जो कहती है वह करती है। अनुसूचित वर्ग का हित भाजपा में ही सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed