फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amar Ujala 'Lakshya-2016' initiative final day

मेधावियों ने तय की कॅरियर की मंजिल 

Mon, 30 May 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 30 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala 'Lakshya-2016' initiative final day
अमर उजाला लक्ष्य-16 के पारले मैक्सिटॉस सेल्फी कांटेस्ट के पुरस्कृत विजेता। - फोटो : amar ujala
शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में मौजूद गोकुल अतिथि गृह में शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य-2016’ का समापन रविवार को समारोहपूर्वक हुआ। अमर उजाला की ओर से आयोजित इस आयोजन में दूसरे दिन भी युवाओं ने खासी दिलचस्पी दिखाई। फेयर में लगाए गए देश भर के शैक्षणिक संस्थाओं के स्टाल पर पहुंचे युवाओं ने तमाम कोर्सों की जानकारी लेकर अपने कॅरियर की मंजिल तय की।
विज्ञापन


फेयर के अंतिम दिन के मुख्य अतिथि डीआईजी शिवसागर सिंह की मौजूदगी मेधावियों का हौसला बढ़ा गई। उन्होंनेे अपने संबोधन में कर्म को फर्ज समझने की युवाओं को नसीहत दी और बताया कि हर सफलता के पीछे साधना, त्याग और बलिदान छिपा होता है। उन्होंने कहा कि युवा पहले अपना लक्ष्य तय करें और फिर उसके मुताबिक तप करें, सफलता निश्चित कदम चूमेगी।
विज्ञापन


डीआईजी ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे आयोजन करते रहने की अपील की। विशिष्ट अतिथि प्रो. अलक राय ने युवाओं को फोर-डी का फार्मुला समझाया। इसके तहत उन्होंने ड्रीम, डेडिकेशन, डिसिप्लीन और डिवोशन को कॅरियर के लिए जरूरत बताई। विशिष्ट अतिथि डॉ. गोविंद पांडेय ने युवाओं को बेहतर शिक्षा से बेहतर क्षमता हासिल करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि दृष्टिबाधित नंद प्रसाद यादव ने संघर्ष से सफलता की खुद की कहानी सुनाकर युवाओं को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि यूं तो सपने नींद में आते हैं लेकिन युवाओं के सपने तो ऐसे होने चाहिए जो सोने ही न दें।

दूसरे दिन रविवार को भी अमर उजाला की ओर से स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन हुआ। इसमें 2016 में 11वीं और 12वीं में पास होने वाले विद्याथियों को शामिल किया गया। इस टेस्ट में सफल विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। फेयर में ऐसे विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया गया, जिन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे।

उपहार पाकर खिल उठे चेहरे
एजूकेशन फेयर में लकी ड्रा को लेकर कौतूहल दूसरे दिन भी बना रहा। जैसे-जैसे विजेताओं के नाम घोषित होते गए, वैसे-वैसे उपहार पाने वालों के चेहरे खिलते गए। इस दिन राप्तीनगर के प्रतीक मिश्रा, देवरिया के ओंकार पांडेय और माल्हनपार के अनिकेत जायसवाल को मोबाइल मिला। उन्हें यह उपहार डीआईजी शिवसागर सिंह और प्रो. अलक राय ने दिया। 

स्मृति चिन्ह देकर हुआ ‘गुरु प्रणाम’ 
‘लक्ष्य- 2016’ के दूसरे दिन ‘गुरु प्रणाम’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान तीन ऐसे शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने शिक्षण कार्य से न केवल तमाम युवाओं का भविष्य संवारा बल्कि अन्य शिक्षकों के लिए मिसाल बने। जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया, उनमें बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी के डीन प्रो. अलक राय, मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी के प्रोफेसर और पर्यावरणविद् डॉ. गोविंद पांडेय और राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य नंद प्रसाद यादव शामिल रहे। 

सेल्फी के लिए पुरस्कृत हुए युवा
‘लक्ष्य’ में पारले मैक्सिटॉस की ओर से रविवार को भी सेल्फी कांटेस्ट का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। बेहतर सेल्फी खींचने वाले चंदन कुमार, दिलीप यादव, विष्णु द्विवेदी, अभय प्रताप, मीनाक्षी त्रिपाठी, भूमिका गुप्ता, रितेश रंजन, सोनी गुप्ता, ज्योति प्रजापति और शिवम शर्मा पुरस्कृत किए गए। 

ये रहे आयोजन के भागीदार
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून, एचपी, हीरो, जीएलए. यूनिवर्सिटी मथुरा, मंगलायतन यूनिवर्सिटी अलीगढ़, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन आगरा, बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस देहरादून, शुभार्ती यूनिवर्सिटी मेरठ, आरबीएमआई नोएडा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, अंसल इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ, एपी गोयल शिमला यूनिवर्सिटी, पारले मैक्सिटॉस, स्टूडेंट डेस्टीनेशन डॉट कॉम, सैम्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन वाराणसी, शंभू नाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी इलाहाबाद, श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ, पीपुल यूनिवर्सिटी, रेफेल्स यूनिवर्सिटी राजस्थान, गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यशन लखनऊ, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इलाहाबाद, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ, बद्दी यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश, एसकेडी स्टैंडर्ड कोचिंग लखनऊ, एंबीशन गुरूकुल वाराणसी, एक्सिस कॉलेज कानपुर, बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी गोरखपुर।

फेयर को लेकर विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया
यहां काफी कुछ सीखने को मिला
देश भर की जानकारी एक ही हॉल में मिलना बेहद रोचक और प्रोत्साहित करने वाला रहा। मुझे यहां आकर काफी कुछ सीखने को मिला। अपनी जानकारी से और विद्यार्थियों को भी लाभान्वित करूंगी। 
- दीपिका पासवान, दीवान बाजार

भविष्य की बेहतर संभावनाएं दिखीं
फेयर में आकर भविष्य संवारने की बेहतर संभावनाएं दिखीं। कई नई जानकारी मिली है, जिसका लाभ निश्चित रूप से कॅरियर संवारने में मिलेगा। इसके लिए अमर उजाला की बहुत-बहुत आभारी हूं। 
- रिया मद्धेशिया, तिवारीपुर

व्यक्तित्व विकास के तरीके जाने
यहां आकर न केवल तमाम विषयों में भविष्य संवारने के विकल्पों का पता चला बल्कि स्टाल पर मौजूद काउंसलर्स से व्यक्तित्व विकास के तरीके भी जाने। ‘लक्ष्य’ फेयर ने काफी कुछ सिखाया। 
- अंबुज कुमार, बशारतपुर 

कई नए कोर्सों की मिली जानकारी
आमतौर पर हमें एक विषय में कॅरियर को लेकर एक ही विकल्प सूझता है, लेकिन इस फेयर ने आंखें खोल दीं। यहां हर विषय में कॅरियर के विविध विकल्प सुझाए गए। अब योजना बनाना आसान हो गया है।
- रविशंकर, हाटा बाजार 

स्टाल आयोजकों की प्रतिक्रिया
ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए
दो दिन में करीब 80 विद्यार्थियों ने स्टाल का विजिट किया और कॅरियर की जानकारी ली। विद्यार्थियों के सवाल इस बात की तस्दीक कर रहे थे कि गोरखपुर में ऐसे आयोजन होते रहने की बेहद जरूरत है।
- सैयद मोहसिन रजा, श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी 

कॅरियर के लिए सचेत हैं युवा
स्टाल पर आने वाले विद्यार्थियों की ललक देख मैं पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि पूर्वांचल के युवा कॅरियर को लेकर बेहद सचेत हैं। युवाओं ने खूब सवाल किए और हमने भी उनकी जिज्ञासा शांत की। 
- नरेंद्र प्रसाद राय, अंशल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी

11वीं कक्षा के थे ज्यादातर विद्यार्थी
फेयर में आने वालों में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की तादाद सर्वाधिक रही। 11वीं में ही अगर कॅरियर की राह तय कर ली तो मंजिल पाने से इन युवाओं को कोई रोक नहीं सकता। अच्छा अनुभव रहा। 

- आस्था सिंह, गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

विद्यार्थियों में दिखी उत्सुकता 
कॅरियर को लेकर युवाओं की जागरूकता देखकर अच्छा लगा। दो दिन में 50 से ज्यादा विद्यार्थियों ने स्टाल में विजिट किया। सभी में कॅरियर का विकल्प जानने की उत्सुकता थी। देखकर अच्छा लगा। 
- प्रवीण पांडेय, सैम्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed