फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   amar ujala health rath in naurangabad

अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ्य रथ पहुंचा नौरंगाबाद

Sun, 24 Nov 2019 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
amar ujala health rath in naurangabad
अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ्य रथ पहुंचा नौरंगाबाद
विज्ञापन

गोरखपुर। अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ्य रथ शनिवार को गोरखनाथ क्षेत्र के नौरंगाबाद मोहल्ले में पहुुंचा। मोहल्ले की अंसार मस्जिद के पास लगाए गए कैंप में 109 लोग स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे।
शानवी हॉस्पिटल तारामंडल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मानवेंद्र कुमार और डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने मरीजों की जांच की और परामर्श दिया। लैब टेकभनोलॉजिस्ट रतन मिश्रा ने मरीजों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, तापमान आदि की जांच की। फार्मासिस्ट दिलीप राय ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई दवाओं का निशुल्क वितरण किया।
विज्ञापन

सुबह सवा दस से शुरू स्वास्थ्य कैंप में सबसे पहले मोहल्ले की अलीजा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचीं। इसके बाद भीड़ बढ़नी शुरू हुई। मरीजों की कतार के कारण रथ में जगह कम हुई तो मोहल्ले के अकील अहमद ने डॉक्टरों को अपने घर के सामने जगह दी। ढाई बजे तक शिविर में 109 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उचित परामर्श और निशुल्क दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने की स्वयंसेवा
अमर उजाला फाउंडेशन के निशुल्क स्वास्थ्य कैंप में मोहल्ले के मौलाना उबैदुर्रहमान नदवी, हिलाल अहमद, अब्दुस्सलाम, मो. खालिद, किफायतुल्लाह और इश्तेयाक अहमद स्वयंसेवक के रूप में जुटे रहे। इन लोगों ने मोहल्ले के लोगों को अमर उजाला फाउंडेशन के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सूचना दी और लाभ उठाने को प्रेरित किया।
बुखार और बदन दर्द के बीमारों की संख्या ज्यादा
नौरंगाबाद मोहल्ले में लगे अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य कैंप में अधिकतर मरीज बुखार, बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। अन्य मरीजों में खुजली, पेट की समस्या, त्वचा रोग, कमर दर्द, मधुमेह, कमजोरी, झुनझुनाहट आदि की शिकायत पाई गई।

नागरिकाें को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना वर्तमान की जरूरत है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लोगों को उनके घर के करीब ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा, वह भी निशुल्क उपलब्ध कराना, बहुत ही सराहनीय पहल है। अमर उजाला की समाजसेवा की इस मानवीय पहल में शानवी हॉस्पिटल तारामंडल हमेशा ही सहयोग के लिए तैयार रहेगा। - डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, शानवी हॉस्पिटल तारामंडल, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed