फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   amar ujala health rath event

जगेश्वर पासी चौराहे पर पहुंचा स्वास्थ्य रथ, 407 लोगों ने जांच कराई

Thu, 21 Nov 2019 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
amar ujala health rath event
जगेश्वर पासी चौराहे पर पहुंचा स्वास्थ्य रथ, 407 लोगों ने जांच कराई
विज्ञापन

गोरखपुर। अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ्य रथ मंगलवार को जगेश्वर पासी चौराहा पहुंचा। यहां अमर उजाला फाउंडेशन के कैंप में हुमायूंपुर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा प्रभारी डॉ. नीता गुरुवारा और उनकी टीम ने 407 मरीजाें का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी को मुफ्त दवा का उपलब्ध कराई गई।
कैंप में आए बुखार पीड़ितों की मलेरिया जांच के लिए स्लाइड तैयार की गई और संदिग्ध मरीजों की डेंगू स्क्रीनिंग की गई। ब्लड प्रेशर और मधुमेह के मरीजों की निशुल्क जांच भी की गई।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन बाबा गोरक्षनाथ नगर वासियोें को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की मुहिम चला रहा है।
फाउंडेशन का स्वास्थ्य रथ मंगलवार सुबह दस बजे जागेश्वर पासी चौराहा पहुंचा। यहां यूपीएचसी हुमायूंपुर की एमओ डॉ. नीता गुरुवारा ने लोगों को परामर्श दिया और फार्मासिस्ट उपेंद्र ने निशुल्क दवा वितरण किया। लैब टेक्नीशियन आलोक यादव ने डेंगू, मलेरिया, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जांच कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरूआत में कुछ ही मरीज आए लेकिन देखते ही देखते मरीज इतने ज्यादा बढ़े कि कैंप को बाहर शिफ्ट करना पड़ा। जनप्रिय विहार वार्ड नंबर 12 से पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने कैंप के लिए जगह उपलब्ध कराई। भीड़ इतनी बढ़ी कि पंजीकरण पर्चियों की गड्डी दो बार खत्म हुई, जिसे कर्मचारियों को यूपीएचसी से लेकर आना पड़ा।
दोपहर बाद दो बजे कैंप खत्म होना था और मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही थी। इस पर हुमायूंपुर यूपीएचसी के डॉ. रवि आनंद ने भी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श देना शुरू किया। चिकित्सकों के उठते-उठते पच्चीस से अधिक लोगों ने बीमारी बता कर परामर्श और दवा ली।
जज्बे को सलाम, किसी ने दवा दी, कोई चाय ले आया
अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम से लोग इतने प्रभावित हुए कि स्वेच्छा से सहयोग करने आ गए। डॉक्टर रेड्डीज कंपनी के एमआर राजीव शर्मा ने एंटी एलर्जी, पेन किलर और एंटी पायरेटिक दवाओें का एक एक डिब्बा दिया।
राजीव शर्मा ने अमर उजाला की मुहिम को मानवता की सेवा करार दिया। जागेश्वर पासी चौक के पास ही एसके जलपान गृह के मालिक रमेश गुप्ता ने चिकित्सा स्टाफ सहित कैंप में आने वाले करीब सौ लोगों को मुफ्त चाय पिलाई। बोले, अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य कैंप ने प्रभावित किया, जब हजारों रुपये की दवा मुफ्त बांटी जा सकती है तो क्या पांच सौ रुपये की चाय नहीं पिलाई जा सकती।
पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने किया सहयोग
स्वास्थ्य शिविर में पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने विशेष सहयोग दिया। भीड़ बढ़ने पर उन्होंने शिविर शिफ्ट करने में मदद की। विनय रंजन, नीरज निषाद, विजय भारती, चंद्रकांत, अजय वर्मा, मनीष राव विक्की, शक्ति मोहन वर्मा, सलीम और राजन ने भीड़, दवा वितरण प्रबंधन में सहायता की।
बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं सभी ने लिया लाभ
इलाज कराने आने वालों में सभी वर्ग के लोग शामिल थे। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्गो ने परामर्श और मुफ्त दवा का लाभ लिया। बुजुर्गों में आंख और जोड़ों में दर्द की शिकायत ज्यादा पाई गई, उन्हें आई ड्रॉप, कैल्शियम और ताकत की दवाएं उपलब्ध कराई गईं। पेट की समस्या बताने वाले बच्चों को पेट के कीड़े मारने का ड्रॉप सहित जरूरी दवाएं दी गईं। महिलाओं ने कमजोरी, खून की कमी, जोड़ों में दर्द की शिकायत बताई उन्हें लक्षण के आधार पर दवा दी गई।
डेंगू, मलेरिया, ब्लड शुगर, रक्तचाप जांचा गया
बुखार के संदिग्ध मरीजों की डेंगू की रैपिड किट से जांच की गई। मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की स्लाइड तैयार की गई। मुधमेह पीड़ितों के ब्लड शुगर की जांच की गई। इसके अलावा रक्तचाप, तापमान आदि जांचे भी की गईं।
स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोग लापरवाही के कारण जांच और इलाज नहीं कराते। अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ्य रथ लोगों के घर के पास ही पहुंच कर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, यही कारण है कि 407 लोगों ने जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई दवाओं का लाभ लोगों ने उठाया है।
हुमायूंपुर क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए कैंप लगाने का अमर उजाला फाउंडेशन को बहुत धन्यवाद। - डॉ. नीता गुरुवारा, मेडिकल ऑफिसर, हुमायूंपुर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ्य रथ आज बगहा बाबा मंदिर पर
गोरखपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की नागरिकों को उनके घर के पास ही गुणवत्ता युक्त और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मुहिम के तहत स्वास्थ्य रथ शुक्रवार को महुई सुघरपुर वार्ड स्थित महुई शिव मंदिर के पास पहुंचेगा।
रथ पर लोगों की जांच, परामर्श देने के साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगीं। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक लोगों का स्वास्थ परीक्षण कर परामर्श देंगे जबकि फार्मासिस्ट और लैब असिस्टेंट दवा वितरण और विभिन्न प्रकार की जांच करेंगे।

अभी तक अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ रथ तुर्कमानपुर, जंगल घूसड़, नौसड़ और जगेश्वर पासी चौराहे पर लग चुका है। इन निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में करीब एक हजार लोग परामर्श, जांच और दवा का लाभ हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed