{"_id":"5e035d918ebc3e87d30c5eb8","slug":"amar-ujala-foundation-orgnised-health-camp-in-rajbhar-tola","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में 116 मरीजों का मुफ्त इलाज, दवाएं भी बांटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में 116 मरीजों का मुफ्त इलाज, दवाएं भी बांटीं
Wed, 25 Dec 2019 06:33 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 25 Dec 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य शिविर में जांच के लिए पहुंचे मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। बाबा गोरखनाथ की नगरी में लोगों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की मुहिम के तहत अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ बुधवार को नकहा नंबर एक राजभर टोला पहुंचा।
यहां पैरामाउंट हास्पिटल तारामंडल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अखिलेश पांडेय और डॉ. सुनील चौधरी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। फार्मासिस्ट रोहित शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई निशुल्क दवाएं मरीजों को चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार बांटीं, हास्पिटल प्रबंधक नीरज शर्मा ने व्यवस्था प्रबंधन संभाला।
अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ बुधवार को सर्द मौसम होने के बावजूद साढ़े दस बजे नकहा नंबर एक राजभर टोला पहुंचा। स्थानीय पार्षद राकेश कुमार यादव और उनके सहयोगी प्रदीप कुमार और प्रमोद कुमार ने हेल्थ रथ के रुकने और कैंप लगाने की व्यवस्था की। इस दौरान मरीज भी इकट्ठा होने लगे।

Trending Videos
अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य शिविर में जांच के लिए पहुंचे मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
शिविर मेें 116 मरीजों को स्वास्थ्य जांच, परामर्श और निशुल्क दवाओं का लाभ दिया गया। पैरामाउंट हास्पिटल की टीम पहुंची और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया गया। मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया और दवाएं लिखीं। राजभर टोला की उर्मिला कनौजिया कैंप की पहली मरीज बनीं।
सर्दी होने के बावजूद मरीजों के आने का सिलसिला दोपहर दो बजे के बाद तक जारी रहा। समय समाप्त होने के बावजूद दोनों चिकित्सकों ने हेल्थ रथ पर आने वाले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चलते चलते आंखोें में दर्द और धुंधलेपन की समस्या लेकर आए घुरहू प्रसाद की भी जांच कर डॉ. अखिलेश ने उन्हे दवाएं उपलब्ध कराईं।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के लोगों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य जांच और दवाएं उपलब्ध कराने की मुहिम लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैला रही है। पैरामाउंट हास्पिटल तारामंडल हमेशा इस मुहिम में सहयोग करता रहेगा।
डॉ. अखिलेश पांडेय, पैरामाउंट हास्पिटल तारामंडल गोरखपुर