{"_id":"5c52c7b2bdec22653c2d15f1","slug":"amar-ujala-coverage-praised-on-the-platform-of-maharajganj-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज महोत्सव के मंच पर अमर उजाला की कवरेज की तारीफ, तालियों ने लगाई श्रेष्ठता पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज महोत्सव के मंच पर अमर उजाला की कवरेज की तारीफ, तालियों ने लगाई श्रेष्ठता पर मुहर
Thu, 31 Jan 2019 03:32 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 31 Jan 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित महराजगंज महोत्सव के मंच पर बुधवार को बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों के बीच अमर उजाला की सराहना हुई। आयोजकों ने तीन दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन अमर उजाला के उन पेजों को प्रोजेक्टर के जरिए मंच पर लगी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जिनमें दूसरे दिन के कार्यक्रमों की कवरेज प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने अपनी समाचार प्रस्तुति से महोत्सव को घर-घर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन लोगों तक भी महोत्सव को पहुंचाया जो किसी कारणवश उसमें शामिल नहीं हो सके थे। प्रस्तुति इतनी आकर्षक थी कि उसे किसी कलाकार की तरह मुख्य मंच पर स्थान दिया गया।
विज्ञापन
यही नहीं फोटो का जिस तरह इस्तेमाल कवरेज में किया गया उसने लोगों को महोत्सव के सजीव दर्शन करा दिए। शायद यह आयोजकों का सराहना भाव था जो अंतिम दिन दोपहर, शाम और रात तीन बार अमर उजाला का प्रदर्शन किया गया। दर्शकों ने हर बार तालियों की गूंज से अमर उजाला की श्रेष्ठता पर अपनी मुहर भी लगाई।
विज्ञापन