{"_id":"5dc480478ebc3e5b191b9734","slug":"alert-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp32842759","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 ड्रोन कैमरे से होगी जिले की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 ड्रोन कैमरे से होगी जिले की निगरानी
विज्ञापन
alert in gorakhpur
- फोटो : GORAKHPUR CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 ड्रोन कैमरे से होगी जिले की निगरानी
गोरखपुर। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को लेकर पुलिस व खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। जिले की निगरानी के लिए 28 ड्रोन कैमरे उड़ान भरेंगे। प्रशासन और पुलिस के आला अफसर खुद ही हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। जिले में सुरक्षा के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स की भी मांग की गई है। आईबी अफसरों के मुताबिक जिले में शुक्रवार को पैरा मिलिट्री फोर्स आ जाएगी। हालांकि पुलिस अफसरों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ सुनील कुमार गुप्ता ने तिवारीपुर, कोतवाली, राजघाट इलाके में फोर्स के साथ पैदल मार्च भी किया।
जिले में 70 से ज्यादा संवेदनशील चौराहे व स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां फैसला आने के बाद से 72 घंटे तक फोर्स की तैनाती की जाएगी। पुलिस और सिविल डिफेंस के लोगों की 12-12 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी भी लगाई जाएगी। बड़े चौराहे पर सीओ और छोटे चौराहे पर इंस्पेक्टर की अगुवाई में पुलिस टीम की तैनाती की जाएगी। पुलिस की ओर से लगातार हर थाना, चौकी क्षेत्र में लोगों के बीच में चौपाल भी लगाया जा रहा है। इसका मकसद है कि शांति व्यवस्था फैसला आने के बाद बना रहे और किसी तरह का अफवाह ना फैलने पाए। इसके लिए पुलिस ने अभी से उनका मोबाइल नंबर जुटाना शुरू कर दिया है।
..
तीन ड्रोन पुलिस के पास है, बाकी प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है। पुलिस लगातार लोगों के बीच में भी जा रही है। लोगों से अपील है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो पुलिस को तत्काल सूचना दी जाए।
विज्ञापन
डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
होटलों की चेकिंग की गई
सीएम के वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद निकले पुलिस अफसरों ने रेलवे स्टेशन स्थित होटलों की चेकिंग की। इस दौरान ठहरे लोगों के रिकॉर्ड चेक किए गए। एसएसपी ने सभी को निर्देश दिया कि वह होटल में बिना पहचान पत्र के किसी को ना कमरा दें और कोई भी संदिग्ध लगे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।