फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ajay hoisted the flag of victory

अजय ने फहराया विजय का झंडा

Mon, 02 Nov 2015 01:35 AM IST
गोरखपुर।
गोरखपुर। Updated Mon, 02 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
अजय ने फहराया विजय का झंडा
विज्ञापन

टीपी शाही
गोरखपुर। जिला पंचायत की सबसे प्रतिष्ठापरक लड़ाई में वार्ड न. 39 के अजय ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देते हुए विजय का झंडा फहरा दिया। यहां पर सियासत के दो धुरंधरों की प्रतिष्ठा दांव पर थी। एक तरफ सपा सरकार के पूर्व मंत्री की बेटी मैदान में थी तो दूसरी तरफ भाजपा विधायक के भाई उन्हें चुनौती दे रहे थे। जीत के लिए हर हथकंडे अपनाए गए थे। कई बार दोनों के बीच टकराव हुआ। चुनाव के दो दिन पूर्व स्थिति तब विस्फोटक हो गई जब समर्थकों में जमकर मारपीट हो गई।
यूं तो जिला पंचायत के 73 वार्डों में से 11 सौ से अधिक प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी की थी। हर वार्ड महत्वपूर्ण है पर वार्ड न. 39 जिले के लिए विशेष हो गया था। यहां पर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय बहादुर यादव के ब्लॉक प्रमुख भाई अजय बहादुर यादव और पूर्व मंत्री जयप्रकाश की बेटी एवं खलीलाबाद के पूर्व सांसद की बहू के उतरने से इस वार्ड पर सबकी नजर थी। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता गया इस वार्ड में हलचल बढ़ती गई। दोनों पक्षों  के सपा के बैनर पर चुनाव लड़ने के कारण सपा में भी खेमेबंदी हो गई थी। हालांकि पार्टी ने किसी को अपना उम्मीदवार नहीं घोषित किया था फिर भी दोनो के पक्ष में सपा के कई दिग्गज खड़े थे। इससे चुनाव प्रचार भी यहां का ऐतिहासिक हो गया था। लग्जरी गाड़ियों का काफिला गांव की पगडंडियों पर घूम रहा था। एक काफिला गया तो दूसरा लोगों के घरों पर पहुंच जाता था। मतदान के बाद जीत का दावा हर कोई कर रहा था। विधायक विजय बहादुर ने दावा किया था कि उनके मुकाबले में कोई नहीं है। जो उनके साथ रेस में शामिल हुआ वह इतना पीछे है कि उसे मुकाबले में मान ही नहीं सकते। आज परिणाम आया तो उनकी बात सच निकली।
विज्ञापन

वार्ड न. 39 का चुनाव जिला पंचायत का सेमीफाइनल माना जा रहा था। यहां से जीतने वाले का टारगेट अध्यक्ष की कुर्सी है। विधायक विजय बहादुर के भाई अजय बहादुर यादव क्षेत्र पंचायत के अध्यक्ष हैं। वह जिला पंचायत का अध्यक्ष बनने के लिए सदस्य का चुनाव लड़े। आगे क्या होगा आने वाला समय बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से जिले का वार्ड न.61 उस समय सुर्खियों में आ गया जब एक कारोबारी विनय वर्मा ने यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। सैकड़ों गाड़ियों के साथ जब उनका काफिला क्षेत्र में घूमा तो हर किसी की नजर उन पर पड़ी। उस दिन से वह चर्चा के केंद्र बन गए। नामांकन के बाद से धुआंधार प्रचार के अलावा नई चुनावी योजना के तहत मतदाता कैसे खुश होगा उसका उपाय किया जाने लगा। इसका असर हुआ और वर्मा कड़े मुकाबले में ही सही पर चुनाव जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed