{"_id":"5d33791e8ebc3e6cd11bb110","slug":"aiims-gorakhpur-gorakhpur-news-gkp3146433137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स शीशे की दीवारों को नहीं भेद पाएगी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स शीशे की दीवारों को नहीं भेद पाएगी आवाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स: शीशे की दीवारों को नहीं भेद पाएगी जगुआर की आवाज
रोहित सिंह
गोरखपुर। एयरपोर्ट के पास बन रहा एम्स का मुख्य भवन पूरी तरह साउंडप्रूफ होगा। ऐसे में यहां दाखिल होने वाले लोगों के कानों में हवाईजहाज, प्लेन यहां तक की फाइटर प्लेन जगुआर तक की आवाज नहीं पहुंचेगी। इसके लिए मुख्य भवन में विशेष प्रकार के शीशे (अक्वास्टिक ग्लास) लगाए जा रहे हैं। ये शीशे अंतर्राष्ट्रीय कंपनी सेंट गोबिन चेन्नई स्थित अपनी फैक्ट्री बने है। लगभग 80 फीसदी शीशे लगाए जा चुके हैं। इससे ओपीडी, इमरजेंसी के अलावा वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों और डॉक्टरों को राहत मिलेगी।
कूड़ाघाट में गन्ना शोध संस्थान की जमीन पर 112 एकड़ जमीन पर एम्स का निर्माण कराया जा रहा है। परिसर से थोड़ी दूरी पर ही एअरफ ोर्स स्टेशन है। यहीं पर घरेलू उड़ानों के लिए एअरपोर्ट भी बना है। यहां से सैन्य लड़ाकू विमान जगुआर और घरेलू विमानन कंपनियों के जहाज उड़ान भरते हैं। कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने बताया कि अक्वास्टिक में शीशे की दो परतों को एक ही सांचे में ढाला जाता है। दोनों परतों के बीच पारदर्शी ग्लेज पेपर रहता है। जिससे इस शीशे से टकराने वाली 90 फ ीसदी ध्वनि तरंग परावर्तित हो जाती है।
कई मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है तेज आवाज
एम्स में 750 बेड की व्यवस्था की गई है। 100 बेड का आईसीयू संचालित किया जाएगा। आईसीयू में भर्ती मरीजों के लिए तेज आवाज जानलेवा हो सकती है। इसके अलावा नवजात, दिल, दिमाग व मानसिक रोग के मरीजों के लिए भी तेज आवाज हानिकारक या जानलेवा तक हो सकता है। ऐसे में शासन ने तय किया कि एम्स के भवन साउंड प्रूफ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
कोट
मरीजों की सहूलियत के लिए मुख्य भवन में अक्वास्टिक ग्लास लगाए जा रहे हैं। इससे तेज आवाज अंदर नहीं आ सकेगी। एम्स में कई तरह के गंभीर मरीज इलाज के लिए आएंगे। उन्हें तेज आवाज से परेशानी होने का खतरा था। - एचएल प्रसाद, प्रोजेक्ट इंचार्ज हाइट्स