फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   agra express way accident

घर में शादी की थी तैयारी, छाया मातम

Tue, 09 Jul 2019 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
agra express way accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
यमुना एक्सप्रेस वे पर उनवल के अमित कुमार की भी मौत की खबर आई है। बड़ा बेटा था। होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर लखनऊ में नौकरी भी हासिल कर ली थी। नई नौकरी की तलाश में दिल्ली निकला था। मगर हादसे ने सब कुछ बदल दिया। घर में अमित की शादी की बात चल रही थी। इंटरव्यू के बाद सगाई होनी थी। एक्सीडेंट में मौत की खबर ने घरवालों को झकझोर दिया है। सूचना मिलने के बाद घर वाले आगरा के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


उनवल वार्ड नंबर तीन टेकवार निवासी रामश्रय यादव रोडवेज में संविदा चालक हैं। वह असम रायफल में चालक से रिटायर होने के बाद से रोडवेज में है। तीन बेटों में बड़ा अमित कुमार होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद लखनऊ के एक होटल में काम करता था। इसी दौरान उसका दिल्ली के एक होटल से ऑफर आया और उसी के इंटरव्यू के लिए वह बस से रवाना हुआ था। घरवालों से उसकी बात हुई थी। घरवालों ने उसे एक शादी के बारे में बातचीत होने की जानकारी भी दी थी। कहा था दिल्ली में इंटरव्यू देने के बाद घर आए, ताकि शादी के बारे में उससे बात की जा सके।
विज्ञापन


पिता से हुई थी रात आठ बजे बातचीत
सोमवार की रात आठ बजे अमित की रात आठ बजे पिता से बातचीत हुई थी। पिता को उसने इंटरव्यू में जाने की जानकारी दी थी। फिर अचानक उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। घरवाले हादसे की खबर जानने के बाद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed