{"_id":"570c04434f1c1b214c4a6adc","slug":"administration-takes-meeting-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ एण्ड आर्डर बिगड़ा तो खड़े हुए प्रशासन के कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉ एण्ड आर्डर बिगड़ा तो खड़े हुए प्रशासन के कान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
आग लगने के बाद सावित्री देवी रो पड़ीं।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसलों में लग रही आग को लेकर किसानों का आक्रोश जब सोमवार को सड़क पर उतर पड़ा तो प्रशासन और पुलिस महकमे के कान खड़े हो गए। देर रात डीएम ओएन सिंह और एसएसपी अनंत देव ने डीएम कैंप कार्यालय पर सभी एडीएम, एसडीएम, एसपी और सीओ की बैठक बुलाकर उन्हें कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
तय हुआ कि सभी तहसीलों को जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी मुहैया कराई जाएगी वहीं थानों में वाटर टैंक की व्यवस्था होगी। इन टैंकों में पानी की व्यवस्था का जिम्मा संबंधित एसओ का होगा। साथ ही उन्हें प्रत्येक ट्यूबवेल के पास डीजल इंजन की भी व्यवस्था करने को कहा गया। कोई भी काश्तकार भूसा बनाने वाली मशीन रीपर को तभी चला सकेगा जब उसके साथ-साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पानी का इंतजाम भी साथ लेकर चले। पानी की व्यवस्था साथ न होने की दशा में रीपर मशीन को सीज करने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने बताया कि कृषि विभाग के पास 45 हजार किसानों का डाटा है। इसी तरह पुलिस महकमे में करीब 12 हजार ऐसे लोगों की सूची है जो गांव के प्रतिष्ठित लोग है। इन सभी को कृषि महकमे की तरफ से बल्क में एसएमएस भेज आग से निपटने एवं सावधानी बरतने के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
आज से पीड़ित किसानों को मिलेगा मुआवजा
गोरखपुर। डीएम ने बताया कि मंडी परिषद के अफसरों को मंगलवार से मुआवजे का वितरण करने का निर्देश दिया गया है। बताया कि एक हेक्टेअर में फसल के नुकसान पर 15 हजार, दो हेक्टेअर पर 20 हजार तथा उससे अधिक पर 30 हजार रुपये का मुआवजा तय किया गया है। इसके अलावा पीड़ित छोटे काश्तकारों को भी सहायता प्रदान की जाएगी। बताया कि 10 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से यह सहायता राशि दी जाएगी।
एनडीआरएफ, एयरफोर्स और एसएसबी को भी किया सक्रिय
डीएम ने बताया कि आगजनी के वक्त एनडीआरएफ, एसएसबी और एयरफोर्स को भी सक्रिय रहने को कहा गया है। एसएसबी और एयरफोर्स से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मांगी गई है। एनडीआरएफ के जवानों को क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण करने और लोगों को जागरूक करने को कहा गया है।
डंठल जलाया तो होगी कार्रवाई
गोरखपुर। आईजी एचआर शर्मा ने सभी पुलिस अफसरों को निर्देश दिया है कि अगर कोई भी व्यक्ति कंबाइन से कटे गेहूं का डंठल जलाते मिले तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अफसर लगातार क्षेत्र में बने रहें और खेतों की तरफ भी अपनी नजर बनाए रखें। यह सुनिश्चित किया जाए कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ ही अफसर भी घटनास्थल पर समय से पहुंचे।
ये सतर्कता बरतें-

- आग लगने पर 101 और 100 नंबर पर दें सूचना
- घटनास्थल की मिट्टी व बालू से घेराबंदी करें
- कंबाइन मशीन के साथ अलग से ट्राली रखें, जिसमें पानी और बालू हो
- अग्निशमन वाहन को घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता और पानी का स्रोत बनाएं
- गांव में आपदा समिति बनाए, जो आगजनी होते ही तत्काल सक्रिय हो जाए
- गांव के ट्र्यूबवेल व पंपिंग सेट को हमेशा तैयार रखें
- आग को खेत में फैलने से रोकने के लिए 20-25 फीट की चौड़ाई में ट्रैक्टर चलाकर जुताई करें
- फसलों के पास माचिस की डिबिया, ढेबरी, लालटेन को दूर रखें