फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accident at airport

लैंडिंग के समय रनवे से उतरा विमान

Sun, 16 Oct 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 16 Oct 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accident at airport
SpiceJet
दिल्ली से गोरखपुर आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट शनिवार को एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त रनवे से नीचे उतर गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, मगर विमान में बैठे यात्री सहम गए। विमान कंपनी ने थोड़ी ही देर बाद गोरखपुर से कोलकाता के लिए जाने वाली फ्लाइट को निरस्त कर दिया। कंपनी के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक स्पाइस जेट की फ्लाइट दिल्ली से 2:15 बजे गोरखपुर पहुंचती है। करीब 2:10 बजे लैडिंग के दौरान फ्लाइट के पहिये रनवे से उतर गए। हालांकि तब तक फ्लाइट की स्पीड धीमी हो गई थी, वर्ना कोई अनहोनी हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही सिविल एयरपोर्ट और एयरफोर्स के अफसर रनवे पर पहुंच गए। तत्काल फ्लाइट को खींचकर रनवे पर लाया गया, जिसके बाद यात्री उतर सके। चूंकि यहीं फ्लाइट आधे घंटे बाद कोलकाता जाती है, लिहाजा वहां की उड़ान निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन


उधर, घटना से यात्री समेत उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट आए उनके परिजन सहम गए थे। वहीं कोलकाता की उड़ान निरस्त होने की वजह से भी तमाम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोलकाता की उड़ान रविवार को भी होगी या नहीं, इसका फैसला कल ही हो पाएगा। बता दें कि हाल ही में चार अक्टूबर से स्पाइस जेट ने गोरखपुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू की थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed