फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Abhishek got three thousands viewer on his rap song on youtube

यू ट्यूब पर छाया गोरखपुर के अभिषेक का रैप

Mon, 06 Nov 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 06 Nov 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Abhishek got three thousands viewer on his rap song on youtube
अभिषेक (दाएं) अपने दोस्त विश्वजीत के साथ। - फोटो : Amar Ujala
बांसगांव के कंदला गांव निवासी 12वीं के छात्र अभिषेक सिंह मौसिकी के शौक और अपनी आवाज से रैप गायकी में गोरखपुर का नाम बढ़ा रहे हैं। यू ट्यूब पर इनका रैप ‘सीधा दिल से... मैं हूं गोरखपुर से...’ गूंज रहा है। दो नवंबर को यू ट्यूब पर अपना गीत अपलोड करने वाले अभिषेक को सिर्फ तीन दिनों में तीन हजार व्यूवर मिल गए हैं। गाने पर मिल रही प्रतिक्रियाओं के बाद अभिषेक जल्द ही कुछ और गाने रिकॉर्ड करने के मूड में हैं।
विज्ञापन


अभिषेक सिंह ने न सिर्फ इस रैप को गाया है बल्कि इसे लिखा भी खुद ही है। यू ट्यूब पर उनके गाने को तेजी से मिलते व्यूवर को देखकर अभिषेक में नया आत्मविश्वास जगा है। अब वह यूपी पर रैप लिखने की तैयारी में हैं। अभिषेक ने बताया कि कोशिश होगी कि जल्द ही वह यू ट्यूब पर कुछ और रैप अपलोड करें। अभिषेक के इस रैप ने उन्हें ‘ए-शाइन’ के तौर पर नई पहचान दे रहा है। यू ट्यूब पर इस रैप के लिए अभिषेक ने दोस्त की मदद को श्रेय दिया है। 
विज्ञापन


घर से मिली डांट तो जला दिए थे गीत
अभिषेक ने बताया कि आठवीं की पढ़ाई के दौरान घर पर नोटबुक में लिखे गीत देखकर मम्मी-पापा से उन्हें डांट मिली थी। उन्हें गाने के अपने शौक के बारे में बताया, लेकिन सपोर्ट की जगह मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख मिली। एक दिन फिर गीत लिखते पकड़ा गया तो और तगड़ी फटकार मिली। निराश होकर गाने वाली नोटबुक फाड़ कर जला डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त ने टैलेंट को किया सपोर्ट
घर-परिवार से अभिषेक निराश हुए तो उन्हें दोस्त विश्वजीत चौरसिया का साथ मिला। उसने न सिर्फ अभिषेक को दिलासा दिया बल्कि जल्द ही उनके गाने रिकॉर्ड कराने का भरोसा दिलाया। अपनी पॉकेट मनी से बचाई रकम जोड़कर हाल ही में विश्वजीत ने शहर के एक प्रोडक्शन हाउस से अभिषेक का रैप रिकॉर्ड कराया। अभिषेक को ‘ए-शाइन’ नाम भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed