{"_id":"573f0ec34f1c1b0775ac6ecf","slug":"aaditynath-take-meeting-for-development-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरातल पर दिखना चाहिए काम : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरातल पर दिखना चाहिए काम : सांसद
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 20 May 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में बैठक करते सांसद आदित्यनाथ। साथ में मौजूद अन्य लोग।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों की सुस्ती पर सांसद आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि आम लोगों के लिए जो भी योजनाएं सरकार चला रही है। वे धरातल पर दिखनी चाहिए। अधिकारी दफ्तरों में बैठने के बजाय फील्ड में जाएं और जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करें। वह विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों से कहा कि जो भी सड़कें योजना में स्वीकृत हैं, उन्हें बरसात से पहले बनाया जाए। साथ ही लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। सांसद ने कहा कि पाइप डालने के लिए जिन सड़कों को खोद कर छोड़ दिया गया है। उसका निर्माण 15 दिन के भीतर जरूर हो जाना चाहिए।
इस दौरान सहजनवां ब्लॉक प्रमुख ने अपने विकास खंड में सफाई कर्मचारियों के स्थानांतरण का मामला भी सांसद के सामने रखा। इस पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बेसिक शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मीनू के अनुसार भोजन बने और बच्चों को शासनादेश के अनुरूप दूध भी उपलब्ध हो।
विज्ञापन
बैठक में सांसद ने ग्रामीण पेयजल, रूलर सेनिटेशन, इंदिरा आवास, मनरेगा, बाल विकास पुष्टाहार आदि योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने सदन को आश्वस्त किया, कि जो सुझाव व निर्देश मिले हैं। उस पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। इस मौके पर बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, सांसद संतकबीरनगर शरद त्रिपाठी, नगर विधायक आरएमडी अग्रवाल, विधायक सदल प्रसाद, नगर आयुक्त बीएन सिंह, जिला विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
जिला पंचायत राज अधिकारी को दी चेतावनी
समीक्षा के दौरान सांसद आदित्यनाथ ने स्वच्छता अभियान की प्रगति सही नहीं पाई। इस पर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को कड़ी चेतावनी दी कि शौचालय के निर्माण में तेजी लाई जाए। गांवों में सफाई कर्मचारियों को तैनाती ठीक तरह से हो। जिला पंचायत अधिकारी गांवों में जाकर स्वयं इसका जायजा लें।