फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a trader injured in bull fight

सांड़ों ने व्यवसायी पर हमला किया, जख्मी

Sat, 16 Apr 2016 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 16 Apr 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
a trader injured in bull fight
सांड के हमले से घायल अभिषेक गुप्ता । - फोटो : amar ujala
आर्यनगर में शनिवार की दोपहर दो सांड़ों ने एक व्यवसायी पर हमला कर दिया। हमले में व्यवसायी बुरी तरह जख्मी हो गए और उनके हाथ में चोटें आईं। आसपास के व्यापारियों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने व्यवसायी को घर भेज दिया।
विज्ञापन


खुलेआम सांड़ों के घूमने पर उनकी धरपकड़ की कार्रवाई न होने से आर्यनगर के व्यापारियों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश है। 
व्यवसायी अभिषेक गुप्ता (42) शनिवार को आर्यनगर स्थित अपनी दुकान पर आ रहे थे।

इस दौरान दो सांड़ आपस में लड़ते हुए अभिषेक के ऊपर हमला कर दिया। हमले में अभिषेक गंभीर रूप से चोटिल हो गए। वहां मौजूद अन्य व्यापारियों ने लाठी डंडे से सांड़ों को भगाकर अभिषेक की जान बचाई।
विज्ञापन


आर्यनगर व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष अनुराग गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए और अभिषेक को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उनका इलाज कर घर भेज दिया। सांड़ के बढ़ते हमले को लेकर व्यापार मंडल ने बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अनुराग गुप्ता ने बताया कि अब तक आर्यनगर में सांड़ों के हमले से तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। इसे लेकर व्यापारियों ने नगर आयुक्त से लगाए मेयर डॉ. सत्या पांडेय तक शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई।


व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर छुट्टा पशुओं के खिलाफ नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं करता है तो व्यापारी नगर निगम के खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे।

बैठक में पीडी जैन, कवलजीत सिंह, सोनी अग्रवाल, सर्वप्रिय, अंबुज अग्रवाल, अवनीत चौरसिया, रौशन सिंह, संजीव गुप्ता, आनंद शंकर, अजय, शक्ति मोहन, राकेश गुप्ता, राजा जैन, शहनवाज अहमद, अंकुर मिश्रा, दीपू अग्रवाल, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed