फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man are died due to jaam

जाम में फंसे युवक की जान गई

Mon, 09 May 2016 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 09 May 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
A man are died due to jaam
नौसड़ चौक पर लगा भीषड़ जाम - फोटो : rajesh kumar
राजघाट के पुराने पुल पर ट्रक पलट जाने से सोमवार की सुबह साढ़े पांच घंटे तक लगे जाम में फंसने से जहर खाने वाले युवक की मौत हो गई। खजनी में पिता से विवाद के बाद जहर खाने वाले युवक को परिवार के लोग अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन वे दो घंटे तक जाम में ही फंसे रह गए। इसके चलते युवक का समय से इलाज न हो पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही घर वालों ने युवक का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सोनभद्र से गिट्टी लेकर आ रहा ट्रक रविवार की रात में दो बजे नौसढ़ पहुंचा। शहर में आते समय राजघाट में राप्ती नदी के पुराने पुल से करीब 50 मीटर पहले ट्रक का अगला पहिया ब्रस्ट हो गया जिससे वह बीच सड़क पर पलट गया। ट्रक की गिट्टी फैलने से शहर में आने वाली एक लेन पूरी तरह बंद हो गई। वाराणसी, लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तो की गई, लेकिन इसके चलते सुबह साढ़े नौ बजे के करीब राजघाट पुल पर भीषण जाम लग गया। आधे घंटे बाद दूसरी लेन पर भी गाड़ियों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन


जाम में राहगीरों के अलावा कई एंबुलेंस भी फंस गई। इन्हीं में पिता से विवाद के बाद जहर खाने वाला खजनी खुटभार का संजय (18) भी सवार था जो जाम में दो घंटे तक फंसा रहा। इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत से क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर साढ़े पांच घंटे बाद आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ने के बाद चेते अधिकारी

ट्रांसपोर्टरनगर से नौसढ़ तक सोमवार की सुबह ऐसा जाम लगा कि तीन घंटे तक बाइक और साइकिल भी नहीं निकल पाई। जाम किस कदर लगा था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जो गाड़ियां फंसी थीं, वो आगे-पीछे भी नहीं हो पा रही थीं। कई यात्री गाड़ियों से उतर कर पैदल ही बढ़ने को विवश हो गए। इसके बाद पुलिस की नींद टूटी। दिन के 11 बजे पुलिस ने ट्रक और गिट्टी हटाने की कोशिश शुरू की तब कहीं जाकर दो बजे तक सड़क साफ  की जा सकी। इसके बाद पुराने पुल से गाड़ियों का आवागमन शुरू हो सका।

जाम से ट्रांसपोर्टरनगर से नौसढ़ तक करीब तीन किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतार लग गई। ऐसे में लखनऊ की ओर से आने वाली गाड़ियों को कालेसर से और वाराणसी की ओर से आने वाली गाड़ियों को बाघागाड़ा के रास्ते फोरलेन पर डायवर्ट किया गया। उन्हें करीब 40 किलोमीटर की ज्यादा दूरी तय करने के बाद रामनगर कड़जहां, इंजीनियरिंग कॉलेज, कूड़ाघाट के रास्ते शहर में एंट्री मिली।


जाम के चलते कई लोग लौट गए
जाम में फंसे अधिकांश लोग परेशान होकर लौट गए। जिन लोगों को कचहरी, बैंक आना था, वे पैदल पुल पार करके ट्रांसपोर्टनगर और आजाद चौक पहुंचे। वहां से वे टेंपो पकड़कर कचहरी, रेलवे स्टेशन पहुंचे। दोपहर तीन बजे के बाद स्थिति ठीक होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed