{"_id":"57b5e5684f1c1bda786ec7c0","slug":"a-girl-drown-in-rapti-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती में डूबी ननिहाल आई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती में डूबी ननिहाल आई किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
river
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार के डांगीपार में सहेली के साथ नदी की तरफ गई किशोरी पैर फिसलने से नदी में बह गई। सहेली ने बचाने का प्रयास किया लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण वह उसे बचा नहीं सकी एनडीआरएफ की उसकी तलाश में जुटी है।
क़ुसम्ही के जर्दा टोला निवासी रामचंद्र की पत्नी रविवार को 12 वर्षीय बेटी मुस्कान के साथ डांगीपार स्थित मायके आई थी। भाई को राखी बांधने के बाद उसे बृहस्पतिवार दोपहर घर लौटना था। बुधवार दोपहर मुस्कान गांव की रहने वाली सहेली जरीना के साथ राप्ती नदी किनारे गई थी। पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर गई। जरीना ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन हाथ छूटने से मुस्कान नदी की धारा में बह गई। बचाने की कोशिश में जरीना भी गहरे पानी में चली गई लेकिन किसी तरह वह बाहर निकल आई।
शोर मचाने पर जुटे गांव के लोगों ने देर शाम तक मुस्कान की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। एनडीआरएफ भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची, लेकिन मुस्कान का कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह पहुंचे गोताखोरों ने फिर से मुस्कान की तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। मुस्कान के चाचा श्याम पासवान एनडीआरएफ में है। उनकी पोस्टिंग इस समय तमिलनाडु में हैं। उनकी सूचना पर टीम खोजबीन करने पहुंची थी।