फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दुबौली में होगी जनपदीय खेल रैली, महिला टीचरों ने किया विरोध

दुबौली में होगी जनपदीय खेल रैली, महिला टीचरों ने किया विरोध

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जनपदीय खेल रैली का स्थान निर्धारित होते ही विरोध शुरू हो गया है। महिला इंटर कॉलेजों की क्रीड़ाध्यक्ष शहर से बाहर जनता इंटर कॉलेज दुबौली, जानीपुर में खेल रैली आयोजित करने का विरोध कर रही हैं। उनका आरोप है कि इससे पहले भी इसी स्कूल में जनपदीय खेल रैली का आयोजन हुआ था। उस समय महिला खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में फिर उसी स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित करना उचित नहीं है। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी कमियों को दूर करने का दावा किया है।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय खेल रैली का आयोजन जनता इंटर कॉलेज दुबौली, जानीपुर में 13 से 15 नवंबर के बीच होना है। क्रीड़ाध्यक्षों का आरोप है कि इससे पहले आयोजित खेल रैली के दौरान महिला खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था अच्छी नहीं थी। उनका कहना है कि जनपदीय खेल रैली का आयोजन शहर में होना चाहिए। जिससे महिला खिलाड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन

00
महिला क्रीड़ाध्यक्षों का विरोध
00
रोज आना-जाना संभव नहीं है
जनता इंटर कॉलेज शहर से 35 किलोमीटर से दूर है। रोज खिलाड़ियों को वहां ले जाना और ले आना संभव नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक की बैठक में इसका विरोध दर्ज कराया गया था। नगर क्षेत्र की खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान बदलने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलम श्रीवास्तव, रामदेई कन्या इंटर कॉलेज की क्रीड़ाध्यक्ष
00
शहर में होनी चाहिए खेलकूद प्रतियोगिता
पिछली बार महिला खिलाड़ियों को जिस कमरे में ठहराया गया था वहां खिड़की नहीं थी। जिससे वे असुरक्षित महसूस कर रही थीं। इसके साथ वहां पर खाने की कोई व्यवस्था नहीं होती है। इस तरह की प्रतियोगिता शहर में कराई जानी चाहिए।
रंजना गुप्ता, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की क्रीड़ाध्यक्ष
00
पिछली बार काफी परेशान हुई थी
जनता इंटर कॉलेज दुबौली में पिछली बार खेल रैली के दौरान खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। गांव के युवक वहां पहुंचकर छींटाकशी करते थे। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक को इसकी जानकारी भी दी गई थी।
फिरोज आरा, भगवती प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की क्रीड़ाध्यक्ष
00
जनता इंटर कॉलेज दुबौली में सारी व्यवस्था ठीक करवा दी गई है। महिला खिलाड़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है। स्टेडियम में जगह नहीं होने के कारण प्रतियोगिता को वहां कराया जा रहा है। महिला इंटर कॉलेज की टीचरों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
एएन मौर्या, जिला विद्यालय निरीक्षक
00
पिछली बार महिला खिलाड़ियों को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था। शहर में प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से बात की जाएगी। वहां पर आवासीय सुविधा और खाने पीने की व्यवस्था को लेकर महिला खिलाड़ियों को काफी परेशान होना पड़ा था।

कृष्णकांत यादव, अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक संघ
00
महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चौकस इंतजाम किया गया है। खाने से लेकर उनके रहने और शौचालय की व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया है। पिछली बार की कमियों को इस बार दूर कर लिया गया है।
सुभाष राय, जनता इंटर कॉलेज दुबौली के क्रीड़ाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed