{"_id":"67-97245","slug":"Gorakhpur-97245-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी रक्षकों ने महिला सिपाही से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी रक्षकों ने महिला सिपाही से की छेड़खानी
Gorakhpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। भाई के साथ घर जा रही महिला सिपाही के साथ बंदी रक्षकों ने छेड़खानी कर दी। घटना शाहपुर क्षेत्र में शनिवार की रात आठ बजे जेल रोड पर हुई। स्कूटर से भाई के साथ आरोपियों का पीछा कर जेल में पहुंची सिपाही ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी के बाद पहुंचे अधिकारियों की पहल पर बंदी रक्षकों द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
शहर के एक थाने में तैनात महिला सिपाही शनिवार की रात आठ बजे स्कूटर से जेल रोड स्थित आवास पर भाई के साथ जा रही थी। पीछे से आए बाइक सवार बंदी रक्षकों ने कमेंट कर दिया। विरोध करने पर छींटाकशी कर वह जेल की तरफ निकल गए। पीछे से स्कूटर लेकर जेल पहुंची महिला सिपाही ने इनकी पहचान कर जेल गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष शाहपुर के अलावा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। छेड़खानी करने वाले बंदी रक्षकों ने माफी मांगकर विवाद खत्म कर लिया। थानाध्यक्ष शाहपुर रमाकर यादव ने बताया कि गाड़ी आगे - पीछे करने को लेकर बंदी रक्षकों से महिला सिपाही की कहासुनी हुई थी। छेड़खानी जैसी कोई बात नहीं है। माफी मांग कर दोनो पक्ष के लोगों ने विवाद खत्म कर लिया है।