{"_id":"67-97045","slug":"Gorakhpur-97045-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से 24 घंटे में पांच मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से 24 घंटे में पांच मौत
Gorakhpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है लेकिन इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतें रुकने का नाम नहीं ले रहीं। 24 घंटे के दौरान पांच और मासूमों ने इस बीमारी से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसे लेकर इस वर्ष अब तक अस्पताल में 460 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 27 नए मरीज 24 घंटे के दौरान मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए।
मरने वालों में महराजगंज के नीरज व तबस्सुम, गोरखपुर के सुनील व इम्तियाज और कुशीनगर की रिया शामिल हैं। नए भर्ती मरीजों में गोरखपुर के छह, कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज के पांच-पांच, बिहार के चार और संतकबीर नगर व सिद्घार्थनगर के एक-एक मरीज हैं। इन्हें लेकर इस वर्ष अब तक मेडिकल कॉलेज में इस बीमारी के 1613 आ चुके हैं। 210 का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है।