{"_id":"67-97044","slug":"Gorakhpur-97044-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनईआर में ऑनलाइन होगा शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनईआर में ऑनलाइन होगा शिकायतों का निस्तारण
Gorakhpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में अब जन शिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन होगा। इससे समस्याओं के निस्तारण में अधिक समय नहीं लगेगा। इसके लिए सभी विभागों की ई-मेल आईडी बनाकर उसका पासवर्ड जारी किया जाएगा। मुख्यालय स्तर पर ऑनलाइन काम शुरू भी कर दिया गया है। रेलवे महाप्रबंधक सभागार में बृहस्पतिवार को हुई गोष्ठी में अधिकारियों ने यह निर्णय लिया। इस मौके पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पीएन राय ने कहा कि रेलवे की छवि बेहतर बनाने के लिए शिकायतों का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाना जरूरी है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि लोगों को समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए शिकायतों का तत्काल समाधान जरूरी है। उन्होंने सभी मंडल और विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर लंबित समस्याओं को देखकर कार्रवाई करें। इसके अलावा समस्याओं के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को लिए गए निर्णय से अवगत भी कराएं। बैठक में उप महाप्रबंधक (सामान्य) संजय यादव, सीपीआरओ आलोक कुमार सिंह, उप सचिव (जन परिवेदना) एडी अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन