फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर निगम के आवासों से बेदखल होगे बाहरी

नगर निगम के आवासों से बेदखल होगे बाहरी

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम के आवासों पर वर्षों से काबिज पूर्व सांसद, विधायकों सहित 67 लोगों को जल्द ही आवास खाली करना पड़े़गा। नगर निगम ने ऐसे 67 लोगों को चिह्नित करके एक माह के अंदर उनसे आवास खाली करने का नोटिस भेजा है। साथ ही ऐसा ना करने पर नगर निगम की ओर से विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। सूची में शामिल लोगों में रमापति राम त्रिपाठी समेत एक पूर्व सांसद, तीन विधायक, चार पूर्व अभियंता भी शामिल हैं। दरअसल यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के एक आदेश के क्रम में की गई है, नगर निगम प्रशासन को इस मामले पर कृत कार्रवाई से न्यायालय को अवगत भी कराना है।
विज्ञापन

2007 के पहले नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी बलराम उपाध्याय को टाउन हॉल मियां बाजार स्थित आवास नंबर पांच आवंटित किया गया था। स्वास्थ्य खराब होने के आधार पर 2007 में तत्कालीन नगर आयुक्त ने इस आवास का आवंटन बलराम उपाध्याय के पुत्र अशोक कुमार उपाध्याय के नाम कर दिया। इस आवंटन को अवैध ठहराते हुए नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी ने इसे ‘बाहरी व्यक्ति’ के नाम आवंटन बता कर 15 जुलाई 2014 को आवास के आवंटन को निरस्त कर दिया था। आवंटन निरस्तीकरण के विरोध में अशोक कुमार उपाध्याय ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर दी। जिसमें टाउन हॉल स्थित निगम के अन्य आवासों का जिक्र करते हुए बाहरी लोगों के नाम आवंटित करने का हवाला दिया गया। इसके बाद हाईकोर्ट ने नगर आयुक्त को नगर निगम के आवासों में रहने वाले बाहरी लोगों को नियम विरुद्ध आवास आवंटन की जांच के लिए कमेटी बनाने का निर्देश दिया और साथ ही जांच रिपोर्ट दो महीने के अंदर पेश करने को कहा। इसी आदेश के क्रम में नगर निगम की ओर से 67 लोगों को एक महीने के अंदर आवास खाली करने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन

बाहरी 67 लोगों को एक महीने के अंदर आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है। कहा गया है कि अगर एक महीने के अंदर आवास खाली नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रबीश चंद्र , मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम
इनको दिया गया नोटिस

रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व सांसद राजनारायण पासवान, पूर्व विधायक शिवप्रताप शुक्ल, पूर्व विधायक ललन त्रिपाठी, पूर्व विधायक बेचन राम, प्रभा सिंह, रामप्रताप राय, जगदीश यादव, मनोज कुमार यादव, हरेंद्र कुमार (संगठन मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ओपी त्रिपाठी पूर्व अभियंता, शशि भूषण तिवारी पूर्व अभिंयता, उदयराज यादव पूर्व अभियंता, शिवशंकर यादव पूर्व अभियंता, ध्रुवनारायण पूर्व सभासद, शगुन मिश्र पत्नी पूर्व पार्षद अरुण कुमार मिश्र, अजय सिंह पूर्व सभासद, गोरखनाथ यादव, शरदचंद्र दीक्षित, छाया, सत्य प्रकाश यादव, जोगेंद्र, विजय कुमार खेमका, किरनलता चौधरी, विपिन बिहारी श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी सिंह, विमला सिंह, सुरेश यादव, गायत्री देवी, अविनाश चंद्र, सरोज, माया देवी, रामकेवल प्रसाद, मीरा सिंह, चंदा सिंह, रामप्रकट, योगेंद्र चंद, शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, समीर कुमार सिंह, रतनपाल सिंह महामंत्री अंबेडकर परिवार कल्याण परिषद, दलित संगठन भारतीय मजदूर संघ, अध्यक्ष (बहुजन समाज पार्टी ), अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच, यमुना बख्श सिंह, रामबली पांडेय, पुलिस चौकी, सुभाष दुबे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed