{"_id":"67-96702","slug":"Gorakhpur-96702-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने शाहपुर और झंगहा में लूटी चेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने शाहपुर और झंगहा में लूटी चेन
Gorakhpur
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। झंगहा के शिवपुर गांव में बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल जा रही शिक्षिका की चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश देवरिया की तरफ फरार हो गए। दूसरी घटना शाहपुर में फातिमा अस्पताल के सामने हुई। दवा लेकर पैदल घर जा रही महिला की चेन छीन बदमाश पादरी बाजार की ओर भाग निकले।
मोहद्दीपुर की रहने वाली विनीता ओझा झंगहा के प्राथमिक विद्यालय शिवपुर में सहायक अध्यापिका हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे वह टेंपो से उतरने के बाद पैदल स्कूल जा रही थी। शर्मा टोला के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश चेन लूटकर देवरिया की तरफ फरार हो गए। विनीता ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। घंटा भर बीतने के बाद तक मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। थाने पर सूचना दिए बिना ही वह घर लौट गई। उधर, दोपहर ढाई बजे फातिमा अस्पताल के पास स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर जा रही कुशीनगर की एक महिला की चेन लूटकर बाइक सवार बदमाश पादरी बाजार की तरफ फरार हो गए। राहगीरों ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद पीड़ित बिना शिकायत दर्ज कराए ही घर चली गई। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छानबीन चल रही है। घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।