{"_id":"67-96654","slug":"Gorakhpur-96654-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोराबार में हत्या कर युवक की लाश पेड़ से लटकाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोराबार में हत्या कर युवक की लाश पेड़ से लटकाई
Gorakhpur
Updated Thu, 09 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर/खोराबार। सोनवे गांव में बुधवार की शाम नदी किनारे पेड़ से लटकती युवक की लाश मिली। नजर पड़ने पर लोगों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही उसके परिवार वालों को दी। धारदार हथियार से युवक का गला रेता गया था। परिवार वालों ने किसी के साथ दुश्मनी होने से इन्कार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
खोराबार इलाके के सोनवे गांव के पारकंजही टोला का रहने वाला 30 वर्षीय राजू बुधवार की शाम चार बजे खेत की तरफ निकला था। शाम पांच बजे घर से दो किलोमीटर दूर राप्ती के किनारे पेड़ से लटकती लाश चरवाहों ने देखी। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लूंगी के सहारे लटका शव पेड़ से उतारा। राजू के गले पर धारदार हथियार से हमला हुआ था। हत्या के बाद शव पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई जा रही है। राजू के पिता चुन्नी लाल ने किसी के साथ दुश्मनी होने से इन्कार किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि राजू के चार बच्चे हैं। उसकी पत्नी विवाद के बाद दो बच्चों को लेकर छह महीने से झंगहा के गोबड़ौर स्थित मायके रहती है। दो बच्चे राजू के साथ रहते थे। चुन्नीलाल ने बताया कि राजू तीन बेटों में दूसरे नंबर का था। एसपी (सिटी) सत्येंद्र कुमार ने बताया मामले की छानबीन चल रही है। राजू के गले पर धारदार हथियार से हमला हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।