{"_id":"67-96651","slug":"Gorakhpur-96651-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरा न मिलने पर विदेशी यात्री ने किया स्टेशन पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरा न मिलने पर विदेशी यात्री ने किया स्टेशन पर हंगामा
Gorakhpur
Updated Thu, 09 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कमरा न मिलने पर विदेशी यात्री ने बुधवार की दोपहर रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक हंगामा किया। रेलवे कर्मचारी विश्रामालय में कमरा खाली न होने की बात कह उसे डारमेट्री में जगह दे रहे थे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने समझा बुझाकर उसे शांत कराया।
मंडुआडीह इंटरसिटी से विदेशी यात्री एलेक्जेंडर बुधवार की दोपहर वाराणसी से गोरखपुर जंक्शन पहुंचा। यात्री विश्रामालय में आने के बाद उसने बुकिंग क्लर्क से कमरा देने को कहा। कमरा खाली न होने की बात बताने के साथ ही बुकिंग क्लर्क ने एलेक्जेंडर को डारमेटी में जगह दे दिया। कमरा लेने की जिद पर अड़ गया। काउंटर के सामने ही वह धरने पर बैठ गया। दो घंटे तक रेलवे कर्मचारी मनुहार में लगे रहे लेकिन वह नहीं माना। सूचना पर पहुंची जीआरपी एलेक्जेंडर ने समझाकर उसे हटाया। शाम चार बजे के करीब वह स्टेशन से बाहर निकला।