फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महिला थाना परिसर में जन्मा बच्चा

महिला थाना परिसर में जन्मा बच्चा

Thu, 09 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Thu, 09 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पुलिस की कार्रवाई में देरी व मेडिकल परीक्षण में हो मनमानी के चलते बुधवार को एक गर्भवती महिला की जान खतरे में पड़ गई। उसने महिला थाना परिसर में ही एक कार में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद भी थाना पुलिस सुनवाई को नहीं आई तो परिजनों ने थाना परिसर में लिखे एसएसपी के नंबर पर फोन कर शिकायत की, जिसके बाद महिला पुलिस ने प्रसूता को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हुमायूंपुर उत्तरी की रहने वाली एक गर्भवती महिला का तीन दिन पहले पति से विवाद हो गया था। आरोप है कि पति ने उसे मारा-पीटा जिससे वह घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे महिला के भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी और पति गिरफ्तार भी हुआ लेकिन मामला घरेलू हिंसा से जुड़े होने की वजह से महिला थाने रेफर कर दिया गया। गर्भवती महिला के भाई ने बताया कि महिला थाने जाने पर उसे मेडिकल कराने के एक पर्ची दी गई और महिला सिपाही साथ गई लेकिन मेडिकल नहीं हुआ। डॉक्टर ने देखा और सब कुछ ठीक होने की बात कहकर भेज दिया। दो दिन अस्पताल के चक्कर लगाने पर भी मेडिकल नहीं हो सका। महिला और उसके परिजन शिकायत लेकर बुधवार सुबह करीब नौ बजे महिला थाने गए। जहां अचानक प्रसव पीड़ा शरू हो गई और कार में ही बच्चा पैदा हुआ जो कि मरा हुआ था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होता देख भाई ने एसएसपी को फोन किया। जिसके बाद प्रसूता को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में एडी हेल्थ डॉ. डीएन त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह की शिकायतें रोजाना आ रही हैं। यह गंभीर बात है। इसकी जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed