{"_id":"67-94576","slug":"Gorakhpur-94576-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर से एक्सचेंज डीड रद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर से एक्सचेंज डीड रद करने की मांग
Gorakhpur
Updated Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। व्यापारी नेता व सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक लोहिया ने बृहस्पतिवार को कमिश्नर को ज्ञापन देकर मेडिकल कॉलेज स्थित नगर निगम की कीमती जमीन की एक्सचेंज डीड निरस्त करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम समेत, प्रशासन और जीडीए के तत्कालीन अफसरों ने बिल्डर को लाभ दिलाने के लिए नियम-कायदे की परवाह किए बिना जमीन की अदला-बदली कर दी। उन्होंने उस जमीन पर हो रहे निर्माण का नक्शा भी जब्त करने की अपील की है। कहा कि निगम के नाम दर्ज जमीन पर निर्माण के लिए जीडीए नक्शा पास ही नही कर सकता। कमिश्नर को बताया कि सलेमपुर उर्फ मुगलपुर की अराजी संख्या 153, 154, 162, 169, 173 और 178 नगर निगम के नाम दर्ज है। इसे भूमाफियाओं ने एक्सचेंज डीड के जरिए एक बिल्डर को बेच दिया और उसके द्वारा उस जमीन पर भव्य अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन