{"_id":"67-94160","slug":"Gorakhpur-94160-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराजल उपवास रख सुहागिनों ने मांगा अखंड सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराजल उपवास रख सुहागिनों ने मांगा अखंड सुहाग
Gorakhpur
Updated Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दिन भर के निराजल उपवास और शाम को सजधज कर इस कामना के साथ शिव-पावर्ती की पूजा-अर्चना कि मेरा सुहाग अखंड रहे। इस अहसास के साथ सुहागिन महिलाओं ने बृहस्पतिवार को तीज व्रत रखा और पति के लिए मंगल कामना की। पवित्र ध्येय वाले प्रयास में महिलाओं को पूरे परिवार का सहयोग मिला। कई स्थानों पर महिलाओं ने समारोहपूर्वक मिलजुल कर पूजा की।
हालांकि त्योहार का उत्साह बुधवार को ही नगर की सड़कों पर देखने को मिला। महिलाओं ने जमकर खरीददारी की और मेंहदी रचाई। लेकिन उपवास का क्रम बृहस्पतिवार कोे सूर्योदय से पूर्व शुरू हुआ। जब महिलाओं ने भोर में पानी पीकर व्रत शुरू किया। दिन भर शाम के आयोजन को लेकर तैयारी चलती रही। शाम होते ही पूरे साज-श्रृंगार के साथ व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से शिव-पार्वती पूजा की और श्रृंगार का चढ़ावा चढ़ाया। तीज का उपवास उपवास महिलाएं शुक्रवार के पारन के साथ तोड़ेंगी। कुछ परिवारों में पत्नी की सेहत ठीक न रहने की वजह से पतियों द्वारा उपवास रखकर त्योहार के प्रति श्रद्घा व पत्नी के प्रति प्रेम जताया गया।
जेमिनी रेजीडेंसी में सामूहिक तीज पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने एक साथ पूजा किया और पति के दीर्घायु की कामना की। इस आयोजन में विभा गुप्ता, पुष्पा पांडेय, आंचल सिंह, श्वेता सिंह, किरन सिंह, इंदिरा चौधरी, रश्मि पोद्दार, लक्ष्मी अग्रवाल, मृदुला मिश्रा आदि शामिल रहीं। स्टेशन रोड पर भारतीय-नेपाली समिति ने तीज महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।