{"_id":"67-93070","slug":"Gorakhpur-93070-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट कार्ड से सस्ता सफर और शॉपिंग भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट कार्ड से सस्ता सफर और शॉपिंग भी
Gorakhpur
Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। परिवहन निगम की बसों में सफर के लिए स्मार्ट प्रीपेड कार्ड से यात्रा के साथ शॉपिंग भी की जा सकती है। इसके साथ ही परिवहन निगम की तरफ से 20 फीसदी छूट भी दी गई है। इसको लेकर परिवहन निगम ने आईसीआईसीआई बैंक से करार किया है। स्मार्ट कार्ड परिवहन निगम के काउंटर पर बनाए जा रहे हैं। गोरखपुर रीजन में गोरखपुर डिपो में स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं।
रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब नकद रुपये लेकर चलने की जरूरत नहीं है। यात्री टिकट के मूल्य का भुगतान स्मार्ट कार्ड से कर सकेंगे। स्मार्ट प्रीपेड कार्ड बनवाने पर यात्रा के दौरान किराए का भुगतान करने पर बीस फीसदी की छूट मिलेगी। अगर यात्री स्मार्ट कार्ड में 1000 रुपये जमा करेगा तो 1200 रुपये तक की यात्रा कर सकेगा। यह कार्ड पांच साल के लिए मान्य होगा।0
00
24 घंटे मदद करेगा कस्टमर केयर
यात्री को किराए और शॉपिंग के भुगतान के लिए किसी प्रकार की परेशानी होने पर मदद के लिए 24 घंटे कस्टमर केयर की व्यवस्था की गई है। उपभोक्ता जरूरत पड़ने पर कस्टमर केयर के नंबर 8756888110 पर भी संपर्क कर सकते हैं।