फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आधे शहर को छह घंटे ही मिली बिजली

आधे शहर को छह घंटे ही मिली बिजली

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली की कटौती के कारण उमस भरा मौसम और भारी पड़ रहा है। लोगों को शनिवार को भी बिजली ने दिनभर परेशान किया। बरहुआ से सप्लाई बाधित रहने के कारण आधे शहर को बमुश्किल छह घंटे ही विजली मिली। रुस्तमपुर, नार्मल, नौसड़ और लालडिग्गी उपकेंद्र की बिजली सुबह पांच से शाम सात बजे के बिजली आठ घंटे गुल रही। उपकेंद्र की ट्रिपिंग की समस्या के कारण कई बार बिजली कटी। जनप्रिय विहार में शाम को 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड के चलते जल गया। सिंघड़िया के मुलायमनगर में पेड़ में करंट उतरने के कारण दो घंटे इलाके की सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

बरहुआ में मरम्मत के कार्य के बीच फॉल्ट से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सुबह पांच बजे बरहुआ से जुड़े शहर के चार उपकेंद्रों समेत फर्टिलाइजर क्षेत्र के सब स्टेशनों की बिजली कट गई। इससे इन उपकेंद्रों से जुड़े इलाके के लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा। दो घंटे के बाद सात बजे बिजली आई, मगर फिर 10.15 पर दो घंटे की कटौती हो गई। 35 मिनट की सप्लाई के बाद 1.15 से 3.20 तक इन उपकेंद्रों की बिजली एक बार फिर कटी। शाम 4.50 को फिर बरहुआ से सप्लाई रोक दी गई। इससे शहर के ज्यादातर हिस्सों की बिजली शाम सात बजे तक गुल रही। रुस्तमपुर उपकेंद्र का रानीबाग फीडर शाम सात बजे के बाद ओवरलोड से जूझता रहा। पीक ऑवर्स के दौरान इस फीडर को मुश्किल से डेढ़ घंटे ही बिजली मिली। गोरखनाथ क्षेत्र के जनप्रिय विहार मोहल्ले में लगा ट्रांसफॉर्मर शाम पौने पांच बजे जलने लगा। आसपास के लोगों ने बालू डालकर इसे काबू करने की कोशिश की। इसी बीच पूर्व पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने उपकेंद्र को सूचना देकर सप्लाई कटवाई। छह बजे मौके पर दमकल पहुंची, तब जाकर आग बुझाई जा सकी। देर रात तक इलाके की सप्लाई चालू नहीं हो सकी। तीन बजे मुलायमनगर में पेड़ पर बिजली का खंभा गिरने के चलते उसमें करंट उतर गया। सूचना के बाद एसडीओ ने सप्लाई काटने का निर्देश देकर मौके पर लाइनमैन एवं अन्य स्टाफ भेजा। दो घंटे बाद इलाके की बिजली चालू हो सकी। अन्य सब स्टेशन रोस्टरिंग और इमरजेंसी कटौती के चलते 11 से एक और फिर 4.50 से 6.50 तक बंद रहे। तारामंडल में कटौती के बाद बिजली आई तो ओवरलोड से कई जगह फॉल्ट आए। दिन में बरसात के चलते आधे घंटे उपकेंद्र की बिजली गुल हुई। शाम सात बजे इंदिरानगर इलाके में फॉल्ट आया। इसके चलते पौने नौ बजे तक लोगों ने दिक्कत झेली। सर्किट हाउस में शाम पांच बजे से एक फेज बिजली मिल रही थी। सूचना के बाद साढ़े नौ बजे इसे दुरुस्त किया जा सका। नहर रोड का इलाका भी शाम से लो वोल्टेज की समस्या झेलता रहा। सिद्धार्थनगर मोहल्ले में जाने वाली एलटी लाइन का केबल जलने से शाम 7.30 से आठ बजे तक इलाके की बिजली कटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed