{"_id":"67-91875","slug":"Gorakhpur-91875-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ हाइट्स से अलग किए जाएंगे गरीबों के आवास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ हाइट्स से अलग किए जाएंगे गरीबों के आवास
Gorakhpur
Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। देवरिया बाईपास पर भगत चौराहे के पास गरीबों के लिए प्रस्तावित ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और एलआईजी (निमभन आय वर्ग) के आवास अब रामगढ़ हाइट्स अपार्टमेंट परियोजना से अलग किए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे बोर्ड की अगली बैठक के एजेंडों में शामिल किया जाएगा। अगर बोर्ड ने सहमति दे दी तो शहर के करीब दो सौ से अधिक गरीबों का घर का सपना साकार हो जाएगा। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में जीडीए के वीसी शिव श्याम मिश्र ने बताया कि आगामी बोर्ड बैठक में एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के आवास आवंटित करने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। अनुमति मिल गई तो ये आवंटित कर दिए जाएंगे। भविष्य में जब रामगढ़ हाइट्स परियोजना बनाई जाएगी तो उसके लिए अलग से एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के आवास बनवाए जाएंगे।
2011 में शासन ने शर्त रखी थी कि किसी भी अपार्टमेंट परियोजना के निर्माण के दौरान कुल फ्लैट्स की संख्या का दस फीसदी आवास गरीबों के लिए भी बनाना होगा। इन आवासों के निर्माण में जो घाटा होगा, उसे मूल परियोजना के खर्च में जोड़ा जाएगा। इन आवासों को मूल परियोजना के एक किलोमीटर के दायरे में कहीं भी बनाने की छूट है।
रामगढ़ हाइट्स अपार्टमेंट परियोजना के साथ ही ईडब्ल्यूएस के 120 और एलआईजी के 100 आवास बनाए जाने थे। गरीबों के आवास का निर्माण तो शुरू हो गया लेकिन मूल परियोजना किन्हीं न किन्हीं कारणों से दो-तीन वर्षों से लटकती रही। अब हुआ यह कि गरीबों के ये आवास तो बनकर तैयार हो गए लेकिन मूल परियोजना अभी तक धरातल पर उतर ही नहीं सकी। यहीं नहीं मूल रामगढ़ हाइट्स अपार्टमेंट परियोजना पर फिलहाल ताला लगा दिया गया है और फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों के रुपये लौटा दिए गए।
विज्ञापन
पांच पार्कों की बदलेगी सूरत
जल्द ही शहर के सभी बड़े पार्कों की सूरत बदल जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि अंबेडकर पार्क, पंत पार्क, बिस्मिल पार्क और प्रेम चंद पार्क के अलावा ह्वी पार्क का भी जीर्णोद्धार प्राधिकरण कराएगा। बताया कि ह्वी पार्क की देखरेख की जिम्मेदारी उद्यान विभाग की है लेकिन विभाग के अनुरोध पर प्राधिकरण इस शर्त पर पार्क की मरम्मत कराएगा कि वे वहां जाने वाले किसी भी व्यक्ति से कोई यूजर्स चार्ज नहीं लेंगे और निर्माण कार्य के बाद उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी उनकी होगी। बताया कि अंबेडकर और पंत पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू भी करा दिया गया है।
नवरात्र में शुरू हो जाएगा जीडीए टॉवर
जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि नवरात्र के मौके पर जीडीए टॉवर का शुभारंभ हो जाएगा। बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। थोड़ा-बहुत काम बाकी है, जिसे एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। लगभग सभी दुकानों का आवंटन भी हो चुका है।
ईडब्ल्यूएस के 105 और एलआईजी के 29 प्लाट बिकेंगे
सर्किट हाउस के पास करीब तीन एकड़ में निमभन आय वर्ग (एलआईजी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए तैयार योजना में 134 प्लाट के अलावा दुकानों के लिए भी 13 प्लाट बेचे जाएंगे। इनमें ईडब्ल्यूएस के सर्वाधिक 105 और एलआईजी के 29 प्लाट होंगे। सड़क, बिजली, पानी और पार्क समेत सभी बुनियादी सुविधाएं तैयार करने के बाद जीडीए अगले महीने से इन प्लॉटों की बिक्री शुरू करने की योजना बना रहा है।
अब जीडीए में भी ‘प्राधिकरण दिवस’
तहसील और समाधान दिवस की तर्ज पर अब प्राधिकरण की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राधिकरण दिवस आयोजित किए जाएंगे। शासन ने सभी प्राधिकरणों को प्रत्येक माह के तीसरे बृहस्पतिवार को प्राधिकरण दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया है। इसकी शुरुआत अगले महीने से हो जाएगी। प्राधिकरण दिवस में कोई भी फरियादी जीडीए से जुड़ी समस्याओं के बारे में शिकायत कर सकता है। जो मामले तत्काल निस्तारित किए जा सकते हैं, उनका तत्काल निस्तारण होगा। बाकी के मामलों में भी सप्ताह भर में निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए प्राधिकरण ने एक नोडल अफसर भी बनाया है। जिसकी जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता ओम चंद को दी गई है। कोई भी फरियादी अपने प्रार्थना पत्र की प्रगति के संबंध में इनके मोबाइल नंबर 9628372024 पर संपर्क कर सकता है।