फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लोकनायक जयप्रकाश नारायण याद किए गए

लोकनायक जयप्रकाश नारायण याद किए गए

Sat, 12 Oct 2013 05:38 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 12 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न संगठनों एवं दलों द्वारा असुरन चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सभाओं एवं संगोष्ठियों का आयोजन कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सपा दफ्तर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि लोक नारायण जयप्रकाश नारायण गरीब और कमजोर वर्ग के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध हमेशा आवाज बुलंद की थी। रामदरश विद्यार्थी और सुधाकर पांडेय ने उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता बताई। इस दौरान रामनगीना साहनी, जवाहर लाल मौर्य, राम सिंह दिवाकर त्रिपाठी, बिंदा देवी, उर्मिला देवी, दूधनाथ मौर्य, रवीश दुबे, किसान सिंह, विकास यादव, शादाब समानी, अनिल सिंह आदि मौजू थे। शास्त्रीनगर में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अकेला ने कहा कि सत्ता से बाहर रहकर लोक शक्ति को जगाने का जो कार्य जयप्रकाश नारायण ने किया, वह मिसाल है। गोष्ठी को किशोर कुमार वैश्य, अशीष प्रिय अग्रहरि, ब्रजेश मणि मिश्र, संदीप चटर्जी आदि ने भी संबोधित किया। चित्रगुप्त मंदिर सभा की ओर से भी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि लोकनायक की सादगी से सभी राजनीतिज्ञों व प्रबुद्घ नागरिकों को सबक लेनी चाहिए। सभा के संरक्षक प्रेम प्रकाश ने कहा कि जिस तरह सामाजिक और राजनीतिक पतन हुआ है, उसमें लोक नायक के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। हरिनंदन श्रीवास्तव ने उनके संपूर्ण क्रांति का अर्थ बताया। संगोष्ठी में संजय वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, डॉ. नरेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. केकेसी विश्वप्रेमी, अखिलेंद्र श्रीवास्तव, शीतल प्रसाद श्रीवास्तव आदि ने भी विचार रखे। कायस्थ विकास परिषद ने भी लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य राजीव सिन्हा ने उन्हें लोकतंत्र की बहाली करने वाला सच्चा लोकनायक बताया। इस दौरान केबी लाल, डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, विजय किशोर श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव आदि ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed