{"_id":"67-74134","slug":"Gorakhpur-74134-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग सफाई कर्मियों के भर्ती की शुरू हुई कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग सफाई कर्मियों के भर्ती की शुरू हुई कवायद
Gorakhpur
Updated Fri, 11 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। विकलांग सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक बार कोशिश तेज हो गई है। जिला पंचायतीराज विभाग की तरफ से पत्रावली मुख्य विकास अधिकारी के वहां पहुंचा दी गई है। वहां से अनुमति मिलते ही अभ्यर्थियों को साक्षात्कार का बुलावा भेजा जाएगा। डीपीआरओ की तरफ से 17 से 22 तक साक्षात्कार के लिए तारीख निर्धारित की गई है। जिले में विकलांग सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए पिछले साल सितम्बर में पद निकला था। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 14 मई को साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की गई। सूत्रों के मुताबिक दो अधिकारियों के बीच विवाद होने के कारण उसे टाल दिया गया। विभाग के लोगों का कहना है कि सीडीओ के लंबी छुट्टी पर जाने के कारण चयन प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा। तबसे यह मामला लटका पड़ा था। शासन के निर्देश पर जिला पंचायतीराज विभाग हरकत में आया है। 89 विकलांग सफाई कर्मचारियों के चयन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी होंगे। इसके अतिरिक्त एक एसडीएम, दो डॉक्टरों के साथ दो विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। चयन के लिए कुछ 626 लोगों का साक्षात्कार होगा। उसी में से चयन किया जाएगा।
विज्ञापन