{"_id":"67-74125","slug":"Gorakhpur-74125-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप ने बाइक में मारी टक्कर, शिक्षक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप ने बाइक में मारी टक्कर, शिक्षक की मौत
Gorakhpur
Updated Fri, 11 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोला उरुवा मार्ग पर एक जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक उरुवा ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल में अध्यापक था। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गोला प्रतिनिधि के अनुसार हादसा बृहस्पतिवार शाम पांच बजे हुआ। मऊ जिले के मधुबन हैबतपुर गांव के रहने वाले गुरु नरायन सिंह के पुत्र विजेंद्र सिंह (30) उरुवा ब्लॉक के खलगा उर्फ बिटहा प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। विजेंद्र की ससुराल गोला तहसील के पास है। बृहस्पतिवार शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद विजेंद्र गोला अपनी ससुराल बाइक से जा रहे थे। गोला उरुवा मार्ग पर सिसई गांव के पास सामने से आ रही खाली जीप के चालक ने विजेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक जीप छोड़कर वहां से फरार हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने जीप को अपने कब्जे में लेकर चालक की खोजबीन शुरू कर दी। दो घंटे बाद चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन