{"_id":"67-74123","slug":"Gorakhpur-74123-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन रोकने के विरोध में शिक्षकों ने धरना दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन रोकने के विरोध में शिक्षकों ने धरना दिया
Gorakhpur
Updated Fri, 11 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर पर धरना दिया। शिक्षकों ने डीआईओएस को नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा और आरोप लगाया कि जनशक्ति निर्धारण के नाम पर वेतन का भुगतान रोका जा रहा है।
जिला अध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने कहा कि सरकार के इशारे पर शिक्षा व्यवस्था को शिक्षा माफियाओं के हाथों गिरवी रख अभिभावकों का आर्थिक शोषण करने की साजिश की जा रही है। गलत तरीके से जनशक्ति का निर्धारण कर शिक्षकों का वेतन रोका जा रहा है जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्रीनाथ दीक्षित ने कहा कि हमारा संघर्ष तब तक चलता रहेगा जब तक प्रदेश सरकार शिक्षकों की पुरानी निर्धारित जनशक्ति को बहाल नहीं कर देगी। राज्य कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर सिंह ने कहा कि शिक्षकों के संघर्ष के आगे सरकार हमेशा झुकी है। आगे भी हमें लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना होगा। धरने में राम सकल राय, दीप्तिमान, ज्ञानेश राय, अजय शुक्ला, आशुतोष दुबे, डॉ. नागेंद्र सिंह, देवनाथ राय, दिग्विजय पांडेय, श्रीकृष्ण सिंह, संजय मिश्र, नवनीत राय, गोविंद सिंह, रमेंद्र प्रताप चंद्र आदि मौजूद थे।