फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जहरखुरानों ने महिला को बेहोश कर लूटा

जहरखुरानों ने महिला को बेहोश कर लूटा

Wed, 31 Jul 2013 05:33 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Wed, 31 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। झंगहा क्षेत्र के गहिरा गांव से मिर्जापुर जाने के लिए निकली महिला मंगलवार सुबह गांव के बाहर अचेत अवस्था में मिली। गांव वालों ने महिला को अचेत हाल में देखकर इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना सोमवार सुबह की है। झंगहा क्षेत्र के गहिरा गांव निवासी धर्मदेव की पत्नी सुदामी (40) सोमवार को मिर्जापुर जाने के लिए घर से निकली थी। उसके पास एक बैग था। मंगलवार सुबह खेत जाने के लिए निकले गांव वालों ने देखा की एक महिला अचेत अवस्था में खेत में पड़ी है। गांव वालों ने नजदीक जाकर देखा तो महिला को पहचान लिया। तत्काल गांव वालों ने इसकी सूचना धर्मदेव को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे धर्मदेव ने सुदामी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। धर्मदेव ने बताया कि महिला के गले से मंगलसूत्र, कान की बाली, पायल आदि गायब है। जिला अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed