{"_id":"67-57067","slug":"Gorakhpur-57067-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिवाद से देश का भला नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातिवाद से देश का भला नहीं होगा
Gorakhpur
Updated Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में अपने कार्यकाल में अटल बिहारी बाजपेयी ने देश में महंगाई पर नियंत्रण रखा। बाजारवादी ताकतेें सरकार को प्रभावित नहीं कर सकी। 2014 में दुबारा वही स्थिति लाने के लिए कमर कस कर तैयार रहना होगा।
भाजपा के बेनीगंज कार्यालय पर आयोजित बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री एमएलसी विनोद पांडेय ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को लखनऊ में होने वाली रैली में ताकत का एहसास कराना होगा। सपा और बसपा जाति की राजनीति करती हैं जाति के आधार पर देश का कभी भी भला नहीं होगा। पूर्व महापौर अंजू चौधरी ने कहा कि भाजपा को दोबारा सत्ता में लाना ही चिंतन का विषय होना चािहए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक की प्रस्तावना रखते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने सभी मंडलों में बैठक कर रैली की तैयारी की विस्तृत योजना बताई। बैठक में विधायक संत प्रसाद, राधेश्याम सिंह, देशबंधु शुक्ल, ओमप्रकाश शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, विश्वजिताशु सिंह आशु ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान दयानंद शर्मा, निरंकार त्रिपाठी, सच्चिदानंद शर्मा, अनिता रानी, डॉ. आरडी सिंह, चंदन आर्या, छोटेलाल मौर्य, सत्यनारायण गुप्ता, लक्ष्मीनारायण दूबे आदि मौजूद रहे।