फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अब बिजली संविदाकर्मियों के खाते में जाएगा मानदेय

अब बिजली संविदाकर्मियों के खाते में जाएगा मानदेय

Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली विभाग में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। अब उनके मानदेय में ठेकेदार हेराफेरी नहीं कर पाएंगे। संविदा कर्मचारी के नाम से चेक बनेगा जो एकाउंटपेयी होगा। बैंक में उनका खाता खोला जाएगा। पूरा ब्योरा एसडीओ को देना होगा। एसडीओ इस बात की तस्दीक करेंगे कि कर्मचारी के खाते में मानदेय गया है या नहीं।
संविदा कर्मचारियों को मानदेय सीधे नहीं मिलता है। जिस ठेकेदार के अंतर्गत इन्हें रखा गया है उसी के नाम से बिजली विभाग का चेक बनाता था। ठेकेदार कर्मचारी के नाम से एकाउंटपेयी चेक न देकर मानदेय कैश देते थे। इसमें ठेकेदार मनमाने ढंग से कमीशन काटते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। ठेकेदार संविदा पर रखे गए कर्मचारियों का बैंक में खाता खोलवाएंगे। हर महीने का मानदेय का भुगतान एकाउंटपेयी चेक से करेंगे। क्षेत्र के एसडीओ इस बात की तस्दीक करेंगे कि कहीं गड़बड़ी तो नहीं हुई। शहर में कुल 17 बिजली सबस्टेशन हैं और यहां कुल 123 कर्मचारी संविदा पर रखे गए हैं।
विज्ञापन


स्वागत योग्य है आदेश
विद्युत मजदूर संगठन के अतिरिक्त महामंत्री विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र का आदेश स्वागत योग्य है। संविदा कर्मचारियों के खाते में सीधे मानदेय की रकम जाएगी। उन्होंने मांगों को मानकर संविदा कर्मचारियों का दिल जीत लिया है। इसी कड़ी में विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के प्रांतीय संगठन मंत्री कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि यह आदेश संविदा कर्मचारियों के हित में है। कर्मचारी के एकाउंट में सीधे पैसा देने की मांग पहले से किया जा रहा था। इसे सख्ती से लागू कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed