{"_id":"67-53706","slug":"Gorakhpur-53706-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बनेंगे पांच नये बिजली फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बनेंगे पांच नये बिजली फीडर
Gorakhpur
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के कुछ हिस्सों में बिजली के लोकल फाल्ट से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। इन इलाकों में ओवरलोड को देखते हुए पांच नये फीडर बनाए जाएंगे। 143.98 लाख की लागत से बनने से बनने वाले इन फीडरों को बनाने के लिए एमडी कार्यालय से स्वीकृति मिल गई है। नये फीडर के बनने से करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
खोराबार, बख्शीपुर, लालडिग्गी, रुस्तमपुर सबस्टेशन के अंतर्गत कुछ फीडर ऐसे हैं जहां आए दिन लोकल फाल्ट की समस्या बनी रहती है। यहां उपभोक्ताओं की संख्या तो बढ़ गई लेकिन सप्लाई का लोड नहीं बढ़ाया गया था। जिसके चलते जंफर का कटना, ट्रांसफार्मर फुुंकना, तार टूटना आदि दिक्कतें आ रही हैं। बख्शीपुर सबस्टेशन में दो नया फीडर ईस्माइलपुर और जुबली बनेगा। कोतवाली फीडर का लोड ईस्माइलपुर फीडर और बख्शीपुर फीडर का लोड जुबली फीडर पर ट्रांसफर किया जाएगा। जबकि लालडिग्गी सबस्टेशन में गीता प्रेस फीडर, रुस्तमपुर सबस्टेशन में आजाद नगर फीडर और खोराबार सबस्टेशन में एक फीडर बनाया जाएगा। रुस्तमपुर सबस्टेशन में आजाद नगर फीडर के लिए टेंडर भी निकाला जा चुका है। यहां दो किलोमीटर की लंबाई में अंडरग्राउंड केबिल बिछाया जाएगा और आठ पोल गाड़कर 11 हजार केवी की लाइन खींची जाएगी।
अधीक्षण अभियंता जयराम चौरसिया ने बताया कि नये फीडर के बन जाने से काफी सहूलियत मिलेगी। बिजनेस प्लान के तहत प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
यहां बनाएं जाएंगे नये फीडर
फीडर का नाम लागत (लाख में)
ईस्माइलपुर 14.915
जुबली 40.85
गीताप्रेस 25.66
दिव्यनगर द्वितीय 27.81
आजाद नगर 34.744