फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सिर पर प्रहार कर छात्रा की हत्या

सिर पर प्रहार कर छात्रा की हत्या

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सिर पर प्रहार कर एक छात्रा की हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव में ही अरहर के खेत में पेट के बल पड़ा मिला। सिर से खून निकल रहा था और गले पर कसे जाने के निशान थे। किसी भारी चीज से सिर पर पीछे से प्रहार किया गया था। सुबह लाश देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जांच पड़ताल में लड़की की शिनाख्त चिलुआताल क्षेत्र के जमुआर गांव पोस्ट डोहरिया हरिनंदन की पुत्री सपना (19) के रूप में हुई। सपना की शादी तय थी। 25 नवंबर को तिलक और 30 को बारात आनी थी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार घटना बृहस्पतिवार शाम की है। जमुआर पोस्ट डोहरिया के रहने वाले हरिनंदन आरपीएसएफ में एसआई पद पर कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग हैदराबाद में है। हरिनंदन के सात लड़के और पांच लड़कियां है। लड़कियों में तीसरे नंबर की सपना बृहस्पतिवार शाम गाय बांधने को कहकर घर से निकली और देर रात तक वापस नहीं लौटी। सपना के गायब होने से घर के लोग परेशान हो गए। उसके भाइयों ने पूरे गांव में खोजबीन की लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। हरिनंदन अपनी बहन के यहां तिलक समारोह में गए हुए थे। देर रात बेटा सुनील ने सपना के गायब होने की सूचना उन्हें दी। बेटी के गायब होने की सूचना पर हरिनंदन ने रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर उसकी तलाश की लेकिन वहां भी उसका पता नहीं चला। रात दो बजे वह घर लौट आए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह खेत गए लोगों ने एक लड़की की लाश खेत में देखी। लाश देखकर गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ एसपी सिटी परेश पांडेय, सीओ गोरखनाथ रितेश सिंह एसओ चिलुआताल श्री प्रकाश पांडेय भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से 100 कदम की दूरी पर लाश थी
सपना की हत्या के पीछे किसी अपने का हाथ बताया जा रहा है। घर से 100 कदम दूरी पर उसकी लाश केला के बगिया के बगल में अरहर के खेत में मिली। ऐसे में अगर वह गायब थी कि इतनी नजदीक कैसे उसका शव पड़ा मिला और किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई।


एक से अधिक थी हत्यारों की संख्या
सपना की हत्या किसी एक व्यक्ति ने नहीं बल्कि कई ने मिलकर की है। घटनास्थल पर शव को देखने से मालूम पड़ रहा था कि उसे मारने के बाद जमीन पर लिटाया गया था। जिस हाल में वह गिरी वैसे ही पड़ी रह गई। सिर पर प्रहार करने के साथ ही उसका गला भी कसा गया था। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की रिपोर्ट आने पर हत्यारों के संख्या की पूरी जानकारी मिलने की बात पुलिस कह रही है।

लड़की की गला कसकर हत्या की गई है। इस मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों और घर के सदस्यों से पूछताछ हो रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
-परेश पांडेय, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed