{"_id":"67-53170","slug":"Gorakhpur-53170-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर लूटपाट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर लूटपाट का आरोप
Gorakhpur
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जयपुर गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। खोराबार थाने पर उसने तहरीर दी है। हालांकि जांच में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पुराना झगड़ा है और इस मामले में पहले भी एनसीआर दर्ज हो चुका है।
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार जयपुर गांव के दीपक की पत्नी शीला ने शनिवार को खोराबार थाने पर तहरीर दी। आरोप लगाया कि गांव का रमेश निषाद शुक्रवार की रात उसके घर में घुस गया और बक्सा तोड़कर गहने लूट लिये। शोर होने पर जब वह जगी तो रमेश ने उस पर हमला बोल दिया। मारपीट में वह जख्मी हो गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रमेश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि शीला और रमेश की पत्नी मंजू के बीच एक महीने पहले विवाद हुआ था। इस मामले में एनसीआर भी दर्ज हुआ था। लूट का आरोप संदिग्ध है।