{"_id":"67-52758","slug":"Gorakhpur-52758-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने मांगा यूथ फेस्टिवल प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने मांगा यूथ फेस्टिवल प्लान
Gorakhpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शासन ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से यूथ फेस्टिवल और खेल प्रतियोगिताओं सहित सात बिंदुओं पर तत्काल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजने को कहा है। विशेष सचिव शासन अनिता मिश्र की ओर से आठ नवंबर को इस आशय का पत्र सभी राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को भेज दिया गया है।
शासन स्तरीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के कुलसचिव से यूथ फेस्टिवल, खेल प्रतियोगिता, सेमीनार और सिंपोजियम, इंप्लायमेंट ब्यूरो, गाइडेंस सेल, प्लेसमेंट सेल आदि के स्थापना संबंधी प्लान, सेंटर फॉर एक्सीलेंसी स्थापना, आॉनलाइन एजूकेशन संचालन तथा निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है। विशेष सचिव शासन ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालय प्रशासन को भेजे पत्र में कहा है कि 23 नवंबर को 11 बजे से लखनऊ में उच्च शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इन सभी मुद्दों पर चर्चा के बाद प्रदेश भर से आए प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि यूथ फेस्टिवल और खेल के कार्यक्रम अच्छे ढंग से कराए जा सकें। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्लेसमेंट को लेकर आने वाली समस्या समय रहते दूर हो सके। साथ ही यह भी पता चल सके कि राज्य में ऑनलाइन एजूकेशन की क्या स्थिति है।