{"_id":"67-52756","slug":"Gorakhpur-52756-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी और जुबिली कालेज के विद्यार्थी रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी और जुबिली कालेज के विद्यार्थी रहे अव्वल
Gorakhpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एडी गर्ल्स इंटर कालेज में शनिवार को मंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चर्चा में छात्रा वर्ग में एडी गर्ल्स और छात्र वर्ग में जुबिली इंटर कालेज के छात्रों ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में संवाद की क्षमता विकसित होती है। उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। महादेवी वर्मा पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष वर्ग में एडी गर्ल्स की अंकिता शर्मा प्रथम, राजकीय इंटर कालेज देवरिया के छात्र शिव हरी शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। विपक्ष में राजकीय इंटर कालेज देवरिया के छात्र आयुष पांडेय प्रथम और एडी गर्ल्स की छात्रा तृप्ति वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। संपूर्णानंद वाद-विवाद में पक्ष में एडी गर्ल्स की आयुषि यादव प्रथम, जुबिली इंटर कालेज के छात्र अनुराग द्विवेदी दूसरे स्थान पर रहे। विपक्ष में एडी गर्ल्स की खुशबू मौर्य प्रथम, जुबिली इंटर कालेज के सुदीप मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे। विजयी छात्र - छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीआईओएस सतीश सिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य शकुंतला कन्नौजिया, डा. संजयन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।