{"_id":"67-103874","slug":"Gorakhpur-103874-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलीपार क्षेत्र में मुनीम से डेढ़ लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलीपार क्षेत्र में मुनीम से डेढ़ लाख की लूट
Gorakhpur
Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बेलीपार के बगहाबीर बाबा मंदिर के पास शुक्रवार की शाम मुनीम पर तमंचा तानकर बदमाशों ने 1.65 लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात के बाद मुनीम के बाइक की चाभी छीनकर बदमाश कौड़ीराम की तरफ भाग गए। राहगीरों की मदद से मुनीम ने घटना की सूचना मालिक के साथ ही पुलिस को दी।
कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार खोराबार के ढोलबजवा निवासी वीरेंद्र गुप्ता शहर के तारामंडल इलाके में रहते है। कौड़ीराम चौराहे पर वह कबाड़, हार्डवेयर की दुकान के साथ ही धर्मकांटा चलाते हैं। देवरिया, गौरीबाजार के बखरा के रहने वाला 40 वर्षीय रुपेश इनके यहां मुनीम हैं। शुक्रवार की सुबह रुपेश बाइक से महावीर छपरा इलाके के डंवरपार में दुकानदारों से बकाया लेने गया था। शाम पांच बजे कौड़ीराम स्थित दुकान पर आने के बाद वसूले गए रुपये के साथ ही दुकान की बिक्री के कुल 1.65 लाख रुपये बैग में रखकर वह वीरेंद्र को देने बाइक से तारामंडल आ रहे थे। बेलीपार क्षेत्र में बगहाबीर बाबा मंदिर के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा तानकर रुपेश को रोक लिया। बैग और मोबाइल फोन छीनने के बाद बाइक की चाभी लेकर वह वापस कौड़ीराम की तरफ भाग गए। एसएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने के निर्देश एसओ को दिए हैं।