{"_id":"5c2649e4bdec2256ad22d1cd","slug":"91546013156-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न व्यापारियों का उत्पीड़न होगा, ना पड़ेंगे छापे : नंदगोपाल गुप्ता नंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न व्यापारियों का उत्पीड़न होगा, ना पड़ेंगे छापे : नंदगोपाल गुप्ता नंदी
Sat, 29 Dec 2018 08:15 AM IST
Priyesh Mishra
अमर उजाला/गाोरखपुर
अमर उजाला/गाोरखपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 29 Dec 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
नंदगोपाल गुप्ता नंदी
- फोटो : अमर उजाला
स्टांप एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन और नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी हाल में नहीं होगा। अब इंस्पेक्टर राज नहीं है। छापेमारी भी नहीं की जाएगी। जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारी ईमानदारी से कर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही व्यापारियों की हितैषी है। व्यापारी भी इसे अपनी पार्टी मानते हैं।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से शक्रवार को शिप्रा लॉन में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों के क्षेत्रीय व्यापारी बाजार संयोजक सम्मेलन का आयोजन किया गया। उद्घाटन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन मंत्री अतुल गर्ग, प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किया। मंत्री नंदगोपाल ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या का समाधान करने की कोशिश होगी। उनकी दिक्कतों के हिसाब से ही जीएसटी में बदलाव किए जा रहे हैं। मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि टैक्स, पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया से व्यवस्था सुधरी है।
अब व्यापारियों का शोषण संभव नहीं है। प्रदेश संयोजक ने कहा कि बसपा राज में यूपी से 5828 और सपा सरकार में 17 हजार 823 उद्यमियों ने पलायन किया था। भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है। योगी सरकार ने इनवेस्टर्स मीट का सफल आयोजन किया। चार लाख 28 हजार करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव भी मिले हैं। मुद्रा बैंक के जरिए देश में 14.50 करोड़ और यूपी में 3.50 करोड़ रुपये ब्याजमुक्त ऋण के तौर पर दिए गए हैं। लघु उद्यमियों को 59 मिनट में ऋण मिल जाता है।
विज्ञापन
कहा कि नोटबंदी और जीएसटी का सबसे बड़ा फायदा ईमानदार व्यापारियों को मिला है। अब छोटे बाजार के व्यापारियों को भाजपा से जोड़ने की मुहिम शुरू हुई है। इसी क्रम में हर क्षेत्र के सम्मेलन कराए जा रहे हैं। शनिवार को अयोध्या और रविवार को अलीगढ़ में भी व्यापारी सम्मेलन होगा। इस मौके पर प्रदेश सह संयोजक मनीष कुमार, क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अजय अग्रवाल, अजय गौतम, संतोष गोयल और राजेश जायसवाल मौजूद रहे।