फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने दिया धरना

डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने दिया धरना

Thu, 27 Dec 2018 11:36 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Thu, 27 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने दिया धरना
प्रोबेशन पीरियड बढ़ाकर तीन साल करने के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने धरना दिया। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। प्रोबेशन पीरियड बढ़ाकर तीन साल करने के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने धरना दिया। साथ ही जल निगम के अध्यक्ष के नाम चीफ इंजीनियर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डिप्लोमा इंजीनियर संघ जल निगम के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुजीत चौरसिया के नेतृत्व में गोरखपुर और बस्ती मंडल के जल निगम के जूनियर इंजीनियर और सहायक इंजीनियर जल निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर इकट्ठा हुए। धरने के बाद संघ का प्रतिनिधिमंडल चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचा और उन्हें ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि जल निगम के जेई और एई का प्रोबेशन पीरियड सिर्फ दो साल होता है, लेकिन प्रबंधन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए इसे बढ़ाकर तीन साल कर दिया है। यह कर्मचारियों के हितों के प्रतिकूल है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सदस्य कार्यकारिणी विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 2017 में करीब 1300 जेई और एई की नियुक्ति की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका दो साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा हो गया है, लेकिन इसे बढ़ाकर तीन साल कर दिया गया है। धरने में सुजीत मौर्य, अमित सिंह समेत दोनों मंडल के जूनियर इंजीनियर और सहायक इंजीनियर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed