फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर

Sun, 29 Apr 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 29 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर
नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाए। - फोटो : Amar Ujala
नगर निगम ने शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाया। इस दौरान नगर निगम की टीम के साथ कब्जेदारों की नोकझोंक भी हुई, मगर टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए काफी संख्या में पक्के निर्माण के अलावा कई अस्थायी अतिक्रमणों को ढहा दिया। यही नहीं लोगों को फिर से अतिक्रमण करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


शनिवार को संयुक्त नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के पास सड़क केे दोनों तरफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्थायी ही नहीं स्थायी निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर चला। संयुक्त नगर आयुक्त ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास सड़क के दोनों तरफ पटरी पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। इससे यहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती थी। इसे देखते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान छह पक्के निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही 12 से ज्यादा गुमटियां के अलावा कई अस्थायी निर्माण भी हटाए गए।
विज्ञापन


पटरी पर दुकान बनवाकर दे दिया किराए पर
अतिक्रमण हटाने के दौरान एक स्थायी अतिक्रमण ऐसा भी मिला, जहां एक शख्स ने पटरी पर पक्के दुकान का निर्माण कराकर उसे किराए पर दे दिया था, जब नगर निगम की टीम उसे तोड़ने लगी तो दुकानदार नगर निगम की टीम से भिड़ गया। कहा कि वह इसके लिए अपने मालिक को 1500 रुपये महीना किराया देता है। नोंकझोंक के बीच अतिक्रमण दस्ते के साथ मौजूद पुलिस ने उसे वहां से हटाया। इसके बाद नगर निगम ने सारी ईंट जब्त कर लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed