{"_id":"5ace1a054f1c1b483d8b4920","slug":"91523456517-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई और स्पोर्ट्स कॉलेज रेड बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई और स्पोर्ट्स कॉलेज रेड बनी विजेता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
चैंपियन टीमें।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जगदंबा मेमोरियल 5ए साइट हॉकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विजेता का खिताब एफसीआई को हासिल हुआ है। वहीं बालिका वर्ग में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज रेड विजेता बनी है। बुधवार को बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में एफसीआई ने एमएसआई इंटर कॉलेज को 7-0 गोल से पराजित किया। टीम की ओर से धनेश ने तीन, अनूप ने दो, संदीप और शिवम ने एक-एक गोल किया।
एकतरफा मुकाबले में एफसीआई पूरे मैच केे दौरान एमएसआई पर हावी रही। बालिका वर्ग में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज रेड ने यहीं की स्पोर्ट्स कॉलेज ग्रीन पर 4-0 से जीत दर्ज की। मैच की शुरूआत खेलकूद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक राकेश सिंह पहलवान ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल कर किया।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस दौरान आयोजन सचिव रीता मिश्रा, कोच चंद्रविजय सिंह, इमरान, नासरा खातून, फिरोज आरा, प्रेम माया, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय, रंजना गुप्ता, कमरून निशा, गुलाम सरवर, मनोज श्रीवास्तव, मो. हमजा खान, एनपी गौड़ आदि मौजूद थे।