फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मिलकर विद्यार्थी जीवन की यादों में खोईं पुरानी सहेलियां

मिलकर विद्यार्थी जीवन की यादों में खोईं पुरानी सहेलियां

Sun, 04 Mar 2018 08:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 04 Mar 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
मिलकर विद्यार्थी जीवन की यादों में खोईं पुरानी सहेलियां
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
मन में पुराने दिनों की यादें समेटे हुए पुरातन छात्राओं का काफिला सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन में बढ़ रहा था। जो पहले से वहां पहुंच गईं थीं, वो अपनी जिगरी सहेलियों को तलाशने में जुटी थीं। आमना-सामना हुआ तो विद्यार्थी लाइफ में एक-दूसरे को जिन नामों से पुकारते करते थे, उसे दोबारा याद किया और गले मिले। फिर हॉस्टल और विभागों की लैब देखी। दोस्तों के साथ सेल्फी ली और कॉलेज लाइफ की सुनहरी यादों को सहेज रवाना हुईं।
विज्ञापन


मौका था सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित पुरातन छात्रा सम्मेलन का। इसे सफल बनाने में कॉलेज प्रबंधक की ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई थी। वर्ष 2005 से लेकर अब तक बीए-बीएससी की 10 बैच के पुरातन छात्राएं इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि आईएएस मिनिस्थी एस नायर ने कहा कि जिंदगी में असफलताओं से कभी घबराना नहीं चाहिए, उससे सीख लेने की जरूरत है। सकारात्मक सोच से असफलता को सफलता में बदला जा सकता है। अच्छा करने का गुण सभी के अंदर मौजूद है, इसे पहचानने की जरूरत है। अपने अंदर ज्ञान के प्रकाश को जलाएं रखें। कॉलेज के संस्थापक बिशप डॉ. डोमनिक कोक्कट ने कॉलेज की स्थापना से जुड़े प्रसंगों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. सिस्टर मर्लिन जार्ज ने कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. थामस थिरुथिमट्टम, डॉ. फादर एंटोनी चिरप्पन, डॉ. फादर ऑगस्टिन, डॉ. फादर जोस मंजियिल, फादर जैमोन, प्रो. अनीता माइल्स, डॉ. तूलिका मिश्रा, निष्ठा पांडेय, डॉ. महिमा त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed