फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सपा-बसपा प्रदेश की राजनीति में अप्रसांगिक

सपा-बसपा प्रदेश की राजनीति में अप्रासंगिक : महेंद्र नाथ पांडेय

Sun, 04 Mar 2018 07:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 04 Mar 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा प्रदेश की राजनीति में अप्रसांगिक
प्रेसवार्ता करते महेंद्रनाथ पांडेय। - फोटो : Amar Ujala
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने रविवार को सपा और बसपा पर सीधा हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोनों राजनीतिक दल यूपी की राजनीति में अप्रासंगिक हैं। उपचुनाव में सपा प्रत्याशी को बसपा के समर्थन से कोई फायदा नहीं होगा। गोरखपुर सदर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी। सपा सरकार ही थी, जिसने कि निहत्थे निषादों पर गोलियां चलवाई थीं। यह घटना निषाद कभी नहीं भूल सकते हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर सदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल के लिए वोट मांगने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने एक रेस्टोरेंट में मीडिया कर्मचारियों से बात की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस दल के नेता ने बसपा सुप्रीमो को बेइज्जत किया था, अब उसी को समर्थन दिया जा रहा है। जनता समझदार है। वह सब जानती है। इसका जवाब उपचुनाव के नतीजों के साथ सपा, बसपा को मिल जाएगा। भाजपा विकास के एजेंडे को लेकर चुनाव मैदान में है। केंद्र, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सहारे जनता से समर्थन मांग रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से जीत मिलेगी।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि यह सीट मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की रही है। वह पांच बार सांसद चुने गए। हर बार जीत का अंतर बढ़ा। वर्ष 2014 में गोरक्ष पीठाधीश्वर को जितने वोट मिले थे, उतना सभी दल के प्रत्याशी नहीं पा सके थे। भाजपा ने कार्यकर्ता को टिकट दिया है। गोरखपुर में खाद कारखाना, एम्स और पिपराइच चीनी मिल का निर्माण कार्य चल रहा है। गोरखपुर सदर संसदीय क्षेत्र में ही 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की कनेक्टिविटी भी गोरखपुर से होगी। इसका सीधा फायदा शहरवासियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed